बैटिंग में आग और स्वभाव में सादगी, वैभव सूर्यवंशी ने छुए हर्षा भोगले के पैर, Video Viral

Vaibhav Suryavanshi Touches Feet: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में वह कमेंटेटर हर्षा भोगले के पैर छूते नजर आ रहे हैं. फैंस वैभव की इस सादगी और उनके अच्छे संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Vaibhav Suryavanshi Touches Feet: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तेज बैटिंग के साथ अपने अच्छे व्यवहार के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं. इंटरनेट पर वैभव का एक नया वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के पैर छूकर उनका सम्मान करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज के समय में जब युवा खिलाड़ी अपने अलग स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, तब वैभव की यह सादगी सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

वायरल हुआ हर्षा भोगले के पैर छुने का वीडियो

राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही हर्षा भोगले के पैर छुए, कमेंटेटर ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया. क्रिकेट को चाहने वाले 15 साल के इस युवा खिलाड़ी के सम्मान और संस्कारों की बहुत तारीफ कर रहे हैं. इंटरनेट पर लोग लगातार उन्हें संस्कारों वाला स्टार कह कर बुला रहे हैं.

धोनी और नेहरा का भी किया था सम्मान

यह पहला मौका नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के दिग्गजों को इस तरह सम्मान दिया है. आईपीएल 2025 के दौरान भी उनका एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था. उस समय वैभव भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते नजर आए थे. उसी सीजन के दौरान उन्होंने गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा का भी ठीक इसी तरह से सम्मान किया था. उनका यह व्यवहार उन्हें बाकी खिलाड़ियों की भीड़ से बिल्कुल अलग खड़ा करता है.

बुमराह के खिलाफ जड़े थे शानदार छक्के

वैभव मैदान के बाहर जितने शांत और सरल हैं, मैदान के अंदर उनकी बैटिंग उतनी ही तेज है. 7 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े और अनुभवी गेंदबाज को लंबे छक्के मारे थे. दुनिया की सबसे कठिन क्रिकेट लीग में बड़े गेंदबाजों के सामने उनकी यह निडर बैटिंग सभी फैंस को पसंद आ रही है. उनकी इस बेखौफ शैली ने सभी का दिल जीत लिया है.

IPL 2026 में वैभव का दमदार प्रदर्शन

इस सीजन में वैभव के आंकड़े सच में बहुत शानदार हैं. आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 122 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 248.97 का रहा है. इन मैचों में वैभव का औसत 40.66 का दर्ज किया गया है. वह हर मैच में अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं और सीनियर गेंदबाजों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाई बुमराह की धज्जियां, गावस्कर बोले- दुनिया को मिला नया टैलेंट

DC vs GT मुकाबले से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भरी हुंकार, मैथ्यू हेडन को लेकर कही यह बात

DC vs GT: दिल्ली ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, शुभमन गिल की टीम में वापसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >