‘कायनात ने हमें मौका दिया’, GT vs MI मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने गजब कह दिया

IPL 2025 GT vs MI Shubman Gill Statement after win: आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया. 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाकर DLS मेथड से जीत दर्ज की. शुभमन गिल ने जीत के बाद कहा कि “कायनात ने हमें एक मौका दिया और हमने उसका फायदा उठाया।”

IPL 2025 GT vs MI Shubman Gill Statement after win: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 56वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में बारिश ने कई बार खलल डाला. आखिरकार यह व्यवधान गुजरात के लिए फायदेमंद रहा. मुंबई के 155 रन के जवाब में गुजरात ने सुपर ओवर के तहत 19 ओवर में 7 विकेट में 147 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया. गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. गिल ने बारिश के बाद बल्लेबाजी की शुरुआत में आई मुश्किलों और धीमी पिच के कारण बनाई गई रणनीतिक योजनाओं पर बात की और जीत को सराहा. उन्होंने मैच में जीत के बाद कहा कि कायनात ने हमें एक मौका दिया और हमने उसका फायदा उठाया.  

उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “जब हम बल्लेबाजी करने आए तो थोड़ा हड़कंप था, लेकिन जीत मिलना हमेशा अच्छा लगता है. पावरप्ले में गेम प्लान अलग था, माहौल कुछ ऐसा था जैसे टेस्ट मैच चल रहा हो. हम पावरप्ले के बाद खेल पर नियंत्रण पाना चाहते थे, लेकिन बारिश बार-बार आ रही थी. विकेट थोड़ा धीमा था, बारिश के चलते शॉट मारना आसान नहीं था, इसलिए हमने तय किया कि जो भी गेंद हमारे जोन में आएगी, उस पर हमला करेंगे.”

शुभमन गिल को उनकी संयमित 43 रनों की पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया. उन्होंने टीम के मिडिल ऑर्डर के बिखराव पर निराशा जताई, लेकिन आखिरी गेंद पर मिली जीत का जश्न भी मनाया और करीबी मुकाबले में हर छोटे योगदान के महत्व को रेखांकित किया. साथ ही उन्होंने चोट से उबरकर लौटे राशिद खान के प्रदर्शन की भी तारीफ की.

गिल ने कहा, “यह थोड़ा निराशाजनक था; एक समय हम मैच में आगे थे, लेकिन फिर हमने 20 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन कायनात ने हमें दो मिनट पहले एक मौका दिया और हमने उसे भुना लिया (But, the universe gave us a chance before two minutes and we took it). जब आप 150 रन का पीछा करते हैं और मैच आखिरी गेंद तक जाता है, तब हर योगदान अहम हो जाता है. ऐसे जीत आपको आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आगे ले जाती हैं. (राशिद की गेंदबाजी पर) वह चोट से वापसी कर रहे हैं, यह आसान नहीं होता, लेकिन वह नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और आज अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे विचार जरूर आते हैं, लेकिन हर मैच को उसी की तरह लेना होता है. जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो सब कुछ झोंक देना चाहिए.”

GT vs MI मैच में कब मिला गुजरात को मौका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से कई बार रुका. दूसरी पारी की शुरुआत में ही बूंदाबांदी शुरू हो गई और 14वें ओवर में बारिश तेज हो गई, जिससे खेल रुका. 18वें ओवर के बाद जब GT को 12 गेंदों में 24 रन चाहिए थे, तब फिर बारिश आई. हालांकि GT ज्यादातर समय DLS स्कोर से आगे थी, लेकिन 18वें ओवर में खेल रुकने के वक्त वे 5 रन पीछे थे. 

अंतिम ओवर में जीत के लिए गुजरात को 15 रन की जरूरत थी, लेकिन 12.30 बजे शुरू हुए इस मैच में टाइटंस को जीत के लिए मुंबई को स्लो ओवर रेट के लिए फाइन झेलना पड़ा और उसके चार खिलाड़ी ही 30 यार्ड सर्कल के बाहर रह सकते थे. आखिरकार गुजरात ने 15 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ गुजरात आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, वहीं मुंबई इंडियंस की छह मैचों की जीत की लय टूट गई.

‘यह अपराध है…’, हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, बोले- सब कुछ ठीक, लेकिन इसने मैच हरवा दिया

ICC इवेंट्स में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगी टीम इंडिया! गौतम गंभीर का क्लियर मैसेज

विराट कोहली को सबसे ज्यादा डर कब लगा था? पाकिस्तान को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >