CSK में आ रहा है नया बल्लेबाजी कोच! इशारों में ही सुरेश रैना ने खोल दिया सबसे बड़ा राज

Suresh Raina on CSK New Batting Coach in IPL: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार अंक तालिका में दसवें स्थान पर रही, जिससे टीम ने अगले सीजन के लिए बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसी दौरान सुरेश रैना ने कमेंट्री में संकेत दिया कि CSK नया बल्लेबाजी कोच ला सकती है.

Suresh Raina on CSK New Batting Coach in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा. अपने आईपीएल इतिहास में टीम पहली बार दसवें नंबर पर रही. इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की तैयारियों की शुरुआत कर दी है और टीम में बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं. इनमें सबसे अहम हो सकता है बल्लेबाजी कोच की भूमिका, जिसे वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी संभाल रहे हैं. रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 का अपना अंतिम लीग मैच खेलते वक्त कमेंट्री बॉक्स से सुरेश रैना ने इस दिशा में इशारा किया.

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने हाल ही में आकाश चोपड़ा और संजय बांगड़ के साथ ऑन-एयर बातचीत के दौरान संकेत दिया कि उन्हें अपनी पुरानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम चेन्नई सुपर किंग्स में बल्लेबाजी कोच की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है. कमेंट्री के दौरान जब आकाश चोपड़ा ने रैना से यह जानने की कोशिश की कि क्या अगला कोच ‘S’ अक्षर से शुरू होने वाले किसी नाम का हो सकता है, तो रैना ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा, “उसने सबसे तेज अर्धशतक बनाया है.” इस पर आकाश चोपड़ा ने भी मज़ाकिया लहजे में कहा, “चलो हो गया भाई, आपने इसे सबसे पहले यहीं सुना.” हालांकि, इस बातचीत की वायरल वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया से कॉपीराइट उल्लंघन के कारण हटा दिया गया है. (Suresh Raina Reveals CSK New Batting Coach)

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के सहायक गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम से जब रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विषय में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता. मुझे उनसे पूछना पड़ेगा कि उन्होंने ऐसा कहा है या नहीं.” फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स में यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी निभा रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा. उसे अपने 14 मैचों में से 10 में हार झेलनी पड़ी. टीम का कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी चोटिल हो गए, इसलिए उन्हें भी बदलना पड़ा. सभी चोटिल खिलाड़ियों की जगह टीम में आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे शानदार प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को शामिल कर चेन्नई ने अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में रैना भी अगले साल सीएसके के कोच बन जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा.

8 महीने में दूसरी बार कामाख्या मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, इंग्लैंड दौरे से पहले क्या इस मान्यता को पूरा किया?

IPL 2025 में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, अब पाक-बांग्लादेश सीरीज का नहीं बन पाएगा हिस्सा 

GT की लगातार 2 हार से दिलचस्प हुआ प्लेऑफ, RCB, MI और PBKS के लिए टॉप पर पहुंचने का ये है रास्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >