हम पूरी तरह मैच में थे, लेकिन…, शुभमन गिल ने गिनाए GT के हार के कारण, इनको दिया दोष

IPL 2025 GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई ने रोहित शर्मा (81) और बेयरस्टो (47) की धमाकेदार पारियों से 228/5 का स्कोर खड़ा किया. साई सुदर्शन के 80 रनों के बावजूद गुजरात टाइटंस 208/6 तक ही पहुंच सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. कप्तान शुभमन गिल ने हार का कारण तीन आसान कैच छोड़ना बताया, जिससे मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिला. (Shubman Gill Statement after GT lost Eliminator vs MI)

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में आखिरकार मुंबई ने दिखा दिया कि जब वह लय में आती है, तो क्या कर सकती है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने रोहित शर्मा (50 गेंद में 81) और जॉनी बेयरस्टो (22 गेंद में 47) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाये. जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साइ सुदर्शन के 49 गेंद में 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल के 18वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि तीन आसान कैच छोड़ना उनकी टीम को भारी पड़ गया, जिसकी वजह से वे मुंबई को 210 रनों तक सीमित नहीं कर सके जो इस पिच पर एक औसत स्कोर माना जा सकता था.

मैच के बाद गिल ने कहा, “यह शानदार मुकाबला था और हम पूरी तरह उसमें बने हुए थे. आखिरी 3-4 ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन यह अब भी एक अच्छा मैच था. जब आप तीन आसान कैच छोड़ते हैं, तो गेंदबाजों के लिए चीजें और कठिन हो जाती हैं. हमारे लिए 210 का स्कोर इस पिच पर बराबरी का होता. यहां तक कि आखिरी ओवर में भी हम यही बात कर रहे थे अगर एक-दो छक्के कम लगते, तो बहुत फर्क पड़ता.” लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए. उसके बाद साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने पारी को संभाला. गिल ने कहा, “संदेश साफ था (साई और वाशिंगटन के लिए) जो खेल आप खेलना चाहते हो, वही खेलो. दोनों का लक्ष्य सिर्फ जीत दिलाना था. ओस के कारण विकेट हमारे लिए थोड़ा आसान हो गया था.” (Shubman Gill Statement after GT lost Eliminator vs MI.)

गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज के पहले हिस्से में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने के बाद वे लय खो बैठे और चार में से तीन मुकाबले हार गए. हालांकि इस हार के बावजूद गिल ने सीज़न की सकारात्मक बातों पर ज़ोर दिया, खासकर साई सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन को लेकर, जिन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाए. गिल ने अंत में कहा, “हमारे लिए कई सकारात्मक चीजें रहीं. भले ही आखिरी 2-3 मैच हमारे हक में नहीं गए, लेकिन सभी खिलाड़ियों को श्रेय जाता है, खासकर साई को उन्होंने इस सीजन हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया.”

GT vs MI Eliminator मैच का हाल कैसा रहा

मोहाली के मुल्लांपुर में हुए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रन से मात दी. मैच के दौरान भले ही पलड़ा दोनों ओर झूलता रहा, लेकिन साई सुदर्शन के आउट होते ही साफ हो गया था कि जीत मुंबई की झोली में जा चुकी है. पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात ने शुरुआत में ही मौके गंवा दिए. दूसरे ओवर में जेराल्ड कोट्ज़ी ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ दिया, जब वे सिर्फ तीन रन पर थे. अगले ही ओवर में कुसल मेंडिस ने रोहित को एक और जीवनदान दिया, जब वह 12 रन पर थे पर गेंद उनके हाथ से फिसल गई.

जोस बटलर की जगह टीम में शामिल किए गए मेंडिस ने 12वें ओवर में सूर्यकुमार यादव का भी आसान कैच छोड़ दिया. उस समय सूर्यकुमार ने बल्ला घुमाकर गेंद को किनारे से विकेटकीपर की दिशा में भेजा था, लेकिन मेंडिस कैच नहीं लपक सके. रोहित ने फिर 81 रन (50 गेंदों में) की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सूर्या ने 33 रन बनाए. मुंबई की पारी के आखिरी ओवरों में कप्तान हार्दिक पंड्या ने तीन छक्के जड़ते हुए टीम का स्कोर 228/5 तक पहुंचा दिया, जिससे गुजरात की मुश्किलें और बढ़ गईं.

साई की पारी नहीं आई काम, गुजरात हुई बाहर

मुंबई के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही. शुभमन गिल खुद सिर्फ 1 रन (2 गेंद) बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने, जिन्हें शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने के लिए जाना जाता है. इसके बाद साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने 84 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन 16वें ओवर में रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर स्कूप खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए. इसके बाद गुजरात का कम अनुभव वाला मिडिल ऑर्डर ढह गया और टीम को 20 रन से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ गुजरात टाइटंस रविवार को अहमदाबाद में अपने घरेलू मैदान पर क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ने का मौका गंवा बैठी.

IPL से बाहर होने के बाद अब यहां जाएंगे खेलने, KL Rahul ने BCCI को भेजा संदेश

Asian Athletics Championships: पराली की बोरी पर की ट्रेनिंग, अब 18 साल की उम्र में जीता गोल्ड

जहां कोहली हुए फेल, वहीं रोहित ने बना डाला बड़ा कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >