शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कई उपलब्धियां अपने नाम की है. दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की और इसके साथ पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया.

IPL 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में गुजरात के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. दोनों आईपीएल में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 2500 रन पूरे किए. इसके साथ यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय जोड़ी बन गए हैं.

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक साथ पार्टनरशिप करते हुए 43 पारियों में 2500 से ज्यादा रन बनाए. इसके साथ ही वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मशहूर जोड़ियों विराट कोहली-एबी डिविलियर्स (3123 रन) और विराट कोहली-क्रिस गेल (2787 रन) के साथ इस लिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी जोड़ी बन गए।

गिल और सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही दोनों ने इस मैदान पर शतकीय साझेदारी करते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम की. गिल और सुदर्शन की यह 9वीं शतकीय साझेदारी है. सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी की लिस्ट में यह जोड़ी तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

IPL में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

  • 10 – विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (RCB)
  • 9 – विराट कोहली और क्रिस गेल (RCB)
  • 9 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल (GT)*

इसके अलावा शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली संयुक्त रूप से जोड़ी बनी. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 6 शतकीय साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के लिए कमाल की बल्लेबाजी की है.

IPL में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां

  • 6 – डेविड वॉर्नर और शिखर धवन (SRH)
  • 6 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (SRH)
  • 6 – शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT)*
  • 5 – डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो (SRH)
  • 5 – फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB)

यह भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम से होटल कॉरिडोर तक, IPL 2026 में बढ़ते विवादों पर BCCI का बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >