RCB के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं शुभमन गिल, फाइनल से पहले आंकड़े दे रहे गवाही

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शुभमन गिल बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है.

Shubman Gill: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. खिताबी मुकाबला रविवार 31 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल आरसीबी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

अहमदाबाद का मैदान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को काफी रास आता है. इस ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1374 रन बनाए हैं. वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. इस मैदान पर गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है. फाइनल में एक बार फिर गिल से गुजरात टाइटंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गिल ने जड़ा शतक

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अकेले दम पर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई थी. गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस पारी के दौरान शुभमन ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर गिल

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल दूसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं. ऐसे में अगर आरसीबी को अपने खिताब का बचाव करना है, तो गिल को फाइनल में जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा.

आरसीबी के सामने क्वालीफायर-1 में फेल हुए थे गिल

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गिल का बल्ला आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा था. वह 2 रन बनाकर आउट हो गए. इस कारण से आरसीबी के खिलाफ गुजरात को 92 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब गुजरात की टीम अपने घरेलू मैदान पर इस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी.

अहमदाबाद में गुजरात का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अब तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: RCB के फाइनल में पहुंचते ही भावुक हुए विजय माल्या, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >