‘आज का दिन…’, जीत के बाद गदगद श्रेयस, नाजुक समय पर क्या सोच रहे थे, खुद बताया

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई. श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने तेज शुरुआत दी. अय्यर ने मैच के बाद कहा कि बड़े मौकों पर शांत रहना बेहतर नतीजों की कुंजी है.

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को पटखनी दी. एक अहम मैच में पंजाब के कप्तान ने शानदार पारी खेली. 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने 41 गेंदों में 87 रनों की दमदार पारी खेली. इससे पहले जोश इंग्लिस ने भी 21 गेंदों में 38 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, जिसमें जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 20 रन शामिल थे. पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दबाव भरे हालात में शांत रहने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि जितना बड़ा मौका होता है, परिणाम उतने ही बेहतर होते हैं.

सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने सांसों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही और बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सभी खिलाड़ियों के लिए आक्रामक इरादे दिखाना जरूरी बताया. अय्यर ने पंजाब किंग्स की ओर से शानदार नेतृत्व किया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर टीम को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचाया, जहां उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा.

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने कहा, “(शांत रहने को लेकर) सच कहूं तो मुझे ऐसे बड़े मौकों से प्यार है. मैं हमेशा खुद से और टीम के साथियों से कहता हूं कि जितना बड़ा मौका, उतना शांत रहो, उतना अच्छा नतीजा मिलेगा. आज का दिन इसका सही उदाहरण था, जहां मैं पसीना बहाने के बजाय सांसों पर ध्यान दे रहा था. (200+ रन का पीछा करते हुए) सभी खिलाड़ियों को शुरू से ही इरादा दिखाना होता है. हमारी सोच और इरादा जबरदस्त था और मुझे भी थोड़ी देर लगाई लेकिन सही समय पर लय मिली.”

अय्यर ने यह भी बताया कि सीजन में पहले RCB से मिली हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की. उन्होंने कहा, “दूसरे छोर से बल्लेबाज अच्छे से स्ट्राइक कर रहे थे. मुझे पता है कि जितना ज़्यादा मैं क्रीज़ पर समय बिताता हूं, मेरा प्रदर्शन उतना ही बेहतर होता है और मेरा नजरिया भी साफ़ होता है. (RCB से हार के बाद) हमने उस हार और गलतियों को दिमाग से निकाल फेंका और ज्यादा नहीं सोचा, क्योंकि पूरा सीजन हम शानदार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं. पहले मैच से ही इरादा और सकारात्मकता जरूरी थी एक मैच हमें एक टीम के रूप में परिभाषित नहीं कर सकता.” (Shreyas Iyer Statement after IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2 Win)

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2 मैच में बस छाए रहे अय्यर

श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच हुई 84 रनों की साझेदारी पंजाब की पारी का अहम हिस्सा रही. वढेरा 16वें ओवर में अश्वनी कुमार का शिकार बने. इससे पहले मुंबई की पारी में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की अहम पारियां खेलीं और टीम ने 203/6 का स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर को 41 गेंदों में 87 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे.

फाइनल में अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका

अब पंजाब किंग्स का सामना फाइनल में आरसीबी से होगा. इससे पहले क्वालिफायर-1 में पंजाब आरसीबी के खिलाफ ही हार के बाद यहां तक पहुंचा था. उस मैच में हार के बाद श्रेयस ने कहा था कि वे लड़ाई हारे हैं, युद्ध नहीं. अब 3 जून को जब वे एकबार फिर उसी टीम के सामने होंगे, तो उनके पास किसी भी दो टीम को चैंपियन बनाने का इतिहास होगा. 

‘आज ऐसा नहीं हुआ…’, भावुक हार्दिक ने बताए MI की हार के कारण, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

न्यूजीलैंड के जिस डॉक्टर से बुमराह कराते हैं इलाज, उन्हीं से सलाह लेंगे मयंक यादव

इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने किया सावधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >