श्रेयस अय्यर ने ऐसा किया जो धारा 302 के तहत आता है, PBKS की हार के बाद बुरी तरह भड़के योगराज सिंह

IPL 2025 Yograj Singh on PBKS Captain Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहला खिताब जीता. हार के बाद पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी को ‘क्रिमिनल ऑफेंस’ बताया.

IPL 2025 Yograj Singh on PBKS Captain Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 6 रन से जीत दर्ज की. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190/9 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में पंजाब की पारी की शुरुआत प्रियांश आर्य (24) और प्रभसिमरन सिंह (26) ने की. जोश इंग्लिस (39) और शशांक सिंह (61* रन, 30 गेंद) ने जीत की उम्मीद कायम रखी. शशांक ने आखिरी ओवर में 22 रन भी जोड़े, लेकिन टीम 184/7 पर सिमट गई. पंजाब की हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा. योगराज ने अय्यर की बल्लेबाजी को क्रिमिनल ऑफेंस करार दिया. 

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर 2 गेंदों पर महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी यह गलती पंजाब की 6 रन की हार में निर्णायक साबित हुई. योगराज सिंह ने इसे ही अपराध बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे मौके पर ऐसा शॉट खेला जो माफ करने लायक नहीं था. श्रेयस अय्यर का विकेट अहम मोड़ साबित हुआ. उन्हें रोमारीयो शेफर्ड ने कैच आउट कराया. इस पर योगराज सिंह ने कहा, “श्रेयस अय्यर ने जो शॉट खेला वो मेरे हिसाब से एक आपराधिक कृत्य था. अशोक मांकड़ ने मुझे बताया था कि ऐसा शॉट आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत आता है. इसके लिए दो मैच का बैन भी मिल सकता है. जो श्रेयस ने किया, वो माफ करने लायक नहीं है.”

‘मेरे पास चार हैं’, RCB जीती IPL 2025 तो एंकर का निशाना बनी CSK, सुरेश रैना ने दिया करारा

आरसीबी की सधी हुई गेंदबाजी

आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली के 43 रन की बदौलत बहुत बड़ा स्कोर नही खड़ा किया. फाइनल से पहले क्वालिफायर मैच में 203 रन चेज कर चुके पंजाब के लिए यह आसान सा स्कोर लग रहा था, लेकिन आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या (2/17), यश दयाल (1/18) और भुवनेश्वर कुमार (2/38) ने अहम मौकों पर विकेट लिए. क्रुणाल पंड्या को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

जीत में लग गया दाग

हालांकि आरसीबी ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन जश्न के अगले दिन बेंगलुरु में एक दुखद हादसा हो गया. जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह आरसीबी की जीत में एक बट्टा लगा गया, जो आने वाले समय में हमेशा-हमेशा के लिए दाग की तरह लगा रहेगा. 

‘विराट ने सिर्फ 18 साल इंतजार किया, सचिन का और भी लंबा था’, सहवाग ने बताया तेंदुलकर किसके लिए थे बेकरार

IPL 2025: संजीव गोएनका वाली LSG असंतुष्ट; दिग्गज पर गिरेगी गाज, टीम से हो सकता है बाहर

गरजा सूर्यकुमार का बल्ला, IPL के बाद फिर जड़ी धुआंधार फिफ्टी, पृथ्वी शॉ ने किया निराश, लेकिन दोनों की टीम हारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >