शेन वार्न का नाम देख भावुक हुए बेटे जैक्सन, 15 साल बाद लौटे भारत; राजस्थान रॉयल्स को किया सपोर्ट, Video

IPL 2025 Shane Warne’s Son Jackson Emotional Moment with Rajasthan Royals: आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को 2008 में शेन वॉर्न ने कप्तानी दिलाई थी और उन्होंने 2011 तक टीम का नेतृत्व किया. 2011 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शेन वॉर्न ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला, उसी साल उनके बेटे जैक्सन वॉर्न भारत आए थे. आईपीएल 2025 में 1 मई को जयपुर में हुए ‘पिंक प्रॉमिस’ मैच में जैक्सन वॉर्न 15 साल बाद सवाई मान सिंह स्टेडियम पहुंचे, जो एक बेहद भावुक पल रहा.

IPL 2025 Shane Warne’s Son Jackson Emotional Moment with Rajasthan Royals: आईपीएल की सबसे पहली विजेता राजस्थान रॉयल्स बनी थी. 2008 में उस टीम के कप्तान शेन वार्न थे. उन्होंने अपने नेतृत्व से इस फ्रेंचाइजी का तीन साल यानी 2011 तक शानदार सफर चलाया. उन्होंने 2011 सीजन में ही अपना अंतिम मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था और यही वह साल था, जब उनके बेटे जैक्सन वार्न भारत आए थे. आईपीएल 2025 में 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए ‘पिंक प्रॉमिस’ मैच के दौरान सवाई मान सिंह स्टेडियम का नजारा बेहद भावुक और खास रहा. इस मुकाबले में कई चर्चित और प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा शेन वॉर्न के बेटे जैक्सन वॉर्न ने, जो विशेष रूप से राजस्थान रॉयल्स के आमंत्रण पर जयपुर पहुंचे थे.

जैक्सन वॉर्न (Jackson Warne) ने इस मौके पर कहा कि वे 15 साल बाद पहली बार सवाई मान सिंह स्टेडियम आए हैं. पिछली बार उन्होंने यह स्टेडियम 2011 में देखा था, जब उनके पिता शेन वॉर्न ने आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी. उस ऐतिहासिक लम्हे के बाद यह उनका पहला दौरा था, जो उनके लिए काफी भावुक और यादगार साबित हुआ. जैक्सन ने यह भी साझा किया कि यह अनुभव उनके लिए ‘बहुत खास’ रहा. स्टेडियम की दर्शकों से भरी भीड़, पिंक जर्सी में रंगे खिलाड़ी, और वह माहौल जिसने एक बार फिर उनके पिता की यादें ताजा कर दीं. इन सभी ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया. उन्होंने कहा कि शेन वॉर्न का राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता केवल कप्तानी तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक ऐसी विरासत थी, जिसे अब भी लाखों फैंस सम्मान देते हैं.

शेन वार्न की थाईलैंड में 52 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी. यह जैक्सन की उनकी मृत्यु के बाद भी पहला भारत दौरा था. इस मौके पर वह आगरा और अन्य जगहों पर भी गए. मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम और फ्रैंचाइजी ने जैक्सन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके पिता की क्रिकेटीय विरासत को सलाम किया. राजस्थान रॉयल्स की ओर से साझा किए गए वीडियो में जैक्सन ने कहा कि उनके पिता का नाम स्टेडियम गैलरी में देखकर वे भावुक हो गए थे. देखें वीडियो-

राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में पहली और आखिरी चैंपियनशिप जीती थी. इस साल आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में भी उसका सफर निराशाजनक ही रहा. शुरुआत में उसने कुछ अच्छा खेल दिखाया, लेकिन कप्तान बदलती रॉयल्स का सफर प्लेऑफ से बाहर होकर 12 मैचों में 9 हार के साथ चल रहा है. 55 मैचों के बाद वह पॉइंट्स टेबल में भी 9वें नंबर पर है. अब अपने अगले मैच में वह सम्मान के लिए 12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी.  

‘हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक…’, SRH के बाहर होने के बाद कोच विटोरी का बड़ा बयान, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

विप्रज निगम के आउट होते ही चहक उठीं काव्या मारन, ऐसे आक्रामक रिएक्शन देकर मनाया जश्न

चार साल बाद श्रीलंका का दौरा करेगा बांग्लादेश, तीनों फॉर्मेट की होगी सीरीज, कुल इतने मुकाबले में होगी भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >