LSG vs GT किसको सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

Sara Tendulkar on LSG vs GT: आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को लखनऊ और गुजरात के बीच अहम मैच है. इसे देखने के लिए सारा तेंदुलकर लखनऊ पहुंची हैं. एयरपोर्ट पर एक फैन ने उनसे पूछा कि वह किस टीम का सपोर्ट करेंगी. इस पर सारा ने कोई जवाब नहीं दिया, बस वह मुस्कुराने लगीं.

Sara Tendulkar on LSG vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दोपहर के समय होगा. अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए दर्शक भी लखनऊ पहुंचने लगे हैं. इसी बीच सारा तेंदुलकर को भी लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया. उनके यहां आते ही एक फैन ने उनसे सीधा सवाल पूछ लिया कि वह इस मैच में किस टीम का समर्थन कर रही हैं. सारा ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वह मुस्कुराने लगीं.

एयरपोर्ट पर सारा से फैन की बातचीत

लखनऊ एयरपोर्ट पर जैसे ही सारा तेंदुलकर बाहर आईं, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया. तभी एक फैन ने उनके पास जाकर पूछा कि आज के मैच में आप लखनऊ और गुजरात में से किसे सपोर्ट कर रही हैं. इस सवाल को सुनकर सारा लगातार हंसने लगीं. उन्होंने फैन को कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गईं. बिना कुछ कहे उनकी यह हंसी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

शुभमन गिल के साथ जुड़ता है नाम

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का नाम इंटरनेट पर काफी समय से एक साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें गिल की गर्लफ्रेंड बताते हैं. हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. गुजरात का मैच होने के कारण सारा के लखनऊ आने से लोग एक बार फिर दोनों की चर्चा कर रहे हैं.

IPL 2026 में दोनों टीमों का अब तक का सफर

इस सीजन में लखनऊ और गुजरात की टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं. इन मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. टीम ने अपने तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को अब तक केवल एक ही जीत नसीब हुई है. गुजरात ने यह इकलौती जीत दिल्ली की टीम को एक बेहद रोमांचक खेल में महज एक रन से हराकर प्राप्त की थी. दोनों ही टीमों के लिए आज का यह मैच अंक तालिका के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें-

संजीव गोयनका हुए मुकुल चौधरी के मुरीद, पोस्ट में टीम को लेकर कही यह बात

IPL 2026: अनकैप्ड खिलाड़ियों का धमाल, वैभव, समीर और मुकुल ने जीता दिल

अर्जुन तेंदुलकर की भविष्यवाणी सच, छक्कों की बारिश से मुकुल चौधरी ने पलटा मैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >