संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के लिए ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.

Sanju Samson: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जा रहा है. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इसके साथ ही संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल का ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

धोनी ने 2013 सीजन में 16 पारियों में 461 रन बनाए थे. सैमसन को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 12 रन चाहिए थे और केरल के इस स्टार खिलाड़ी ने इसके लिए सिर्फ छह गेंदें में 15 रन बनाकर इस उपलब्धि हासिल की.

हैदराबाद के खिलाफ संजू जल्दी लौटे पवेलियन

हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 13 गेंदों में एक छक्का और पांच चौके के साथ 27 रन बनाए. संजू सैमसन ने इस सीजन में 13 मैचों में 477 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक 164.23 का रहा.

CSK के विकेटकीपर द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीरनसीजनपारियांऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
संजू सैमसन47720261347.7166.221
महेंद्र सिंह धोनी46120131641.9162.8904
महेंद्र सिंह धोनी45520181575.83150.6603
महेंद्र सिंह धोनी41620191283.2134.6203
महेंद्र सिंह धोनी39220111343.55158.702
महेंद्र सिंह धोनी37220151731121.9601
महेंद्र सिंह धोनी37120141574.2148.401
महेंद्र सिंह धोनी35820121729.83128.7701
महेंद्र सिंह धोनी3322007/081047.42131.7402
महेंद्र सिंह धोनी29620091242.28125.9502

धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स में विकेटकीपर के तौर पर दबदबा इतना शानदार रहा है कि इस सूची के टॉप-10 में उनके अलावा सिर्फ संजू सैमसन का नाम शामिल है.दरअसल, चेन्नई के लिए एक सीजन में 100 से ज्यादा रन केवल तीन विकेटकीपर ही बना सके है. जिसमें धोनी, पार्थिव पटेल और अब संजू सैमसन शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अब नहीं खेलेंगे MS Dhoni? अश्विन के पोस्ट से फैंस में मची खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >