विराट कोहली कै फैन हैं गायकवाड़, लेकिन CSK vs RCB मैच से पहले बोले- हमें बेसब्री से…

CSK vs RCB: आज, 28 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आरसीबी इस मैदान पर आखिरी बार 2008 में जीती थी, लेकिन इस बार दोनों टीमों के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार आमने-सामने होंगे. मैच से पहले गायकवाड़ ने विराट कोहली और पाटीदार को लेकर अपनी राय साझा की.

CSK vs RCB: आईपीएल की सबसे अधिक लोकप्रिय दो टीमों के बीच आज 28 मार्च को चेन्नई में मुकाबला होगा. चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच यह एकतरफा सा दिखने वाला मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एकतरफा मुकाबला क्यों कहा जा रहा है, क्योंकि आरसीबी इस मैदान पर आखिरी बार 2008 में जीती थी. लेकिन इस बार दोनों ही टीमों के कप्तान बदले हुए हैं. सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) हैं तो आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथ में है. हालांकि इस मैच से पहले गायकवाड़ ने बंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रजत पाटीदार के बारे में कुछ बातें साझा कीं. 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस मैच को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और खासतौर पर आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं. गायकवाड़ ने कहा, “जैसे ही रजत को आरसीबी का कप्तान बनाया गया, मैंने तुरंत उन्हें मैसेज कर बधाई दी. हम लंबे समय से दोस्त हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं. आरसीबी हमेशा से सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है और हर साल शानदार प्रद��्शन कर रही है.” Ruturaj Gaikwad on Rajat Patidar.

विराट कोहली के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साह

गायकवाड़ ने विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ करते हुए कहा, “जब भी विराट कोहली विपक्षी टीम में होते हैं, तो मुकाबला हमेशा दिलचस्प होता है. वह लंबे समय से आरसीबी और भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस के बाद, आरसीबी के खिलाफ यह मैच ऐसा होता है जिसका हमें बेसब्री से इंतजार रहता है.” Ruturaj Gaikwad on Virat Kohli Batting.

आईपीएल 2025 में सीएसके अपना दूसरा मैच आज 28 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में आरसीबी के खिलाफ खेलेगी. आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जबरदस्त शुरुआत की थी, जिससे यह मैच और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

CSK vs RCB दक्षिणी डर्बी का रोमांच

IPL 2025 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक में, पांच बार की चैंपियन CSK और RCB गुरुवार को चेपक स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. पिछले सीजन के आखिरी मैच में RCB ने नेट रन रेट के आधार पर CSK को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और लगातार छह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी. वहीं अब तक दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक ये दोनों 33 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें, CSK ने 21 मुकाबले जीते हैं. तो RCB के हाथ में केवल 11 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ.

CSK vs RCB मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने दिखाया आत्विश्वास

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया. कार्तिक ने कहा कि उन्होंने अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों के दृष्टिकोण को देखा है, जिससे वे इस मुकाबले के लिए बेहद रोमांचित हैं. RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम को लेकर आत्मविश्वास जताया.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीम बनाई जा रही है, जिस अंदाज में खिलाड़ी खेल रहे हैं और जिस शैली को अपनाया गया है, वह इस मुकाबले को RCB के लिए बेहद रोमांचक बनाता है. उन्होंने टीम की क्षमताओं को लेकर उत्साह और भरोसा जाहिर किया. कार्तिक ने यह भी कहा कि पहले कुछ मैचों में टीम ने अपनी काबिलियत की झलक दिखाई है और उनका लक्ष्य किसी भी मैदान पर अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाना है. उन्होंने माना कि भले ही पुराने आंकड़े मौजूद हों, लेकिन यह एक नया ग्रुप है, जो मैदान पर प्रभाव छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

CSK vs RCB दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजपनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा.

CSK vs RCB Pitch Report: चेपॉक की पिच का ऐसे रहे हैं आंकड़े, दोनों टीमों की निगाहें मैच जीतने पर

CSK vs RCB Head to Head Records: रुतुराज-रजत में होगी टक्कर, दोनों टीमों का ऐसा रहा है जीत का आंकड़ा

IPL Points Table: एक मैच में ही बदल गया पूरा क्रम, लखनऊ ने लगाई छलांग तो लुढ़क गया हैदराबाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >