क्या गुवाहाटी में बारिश बनेगी विलेन? राजस्थान-बेंगलुरु मैच से पहले जानें पिच और मौसम की रिपोर्ट

RR vs RCB: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से गुवाहाटी में होगा. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. मैच में बारिश की संभावना कम है, लेकिन ओस अहम भूमिका निभा सकती है. आइए जानते हैं मौसम का हाल और बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

RR vs RCB: आईपीएल 2026 का 16वां मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन में अब तक अजेय हैं. राजस्थान ने 3 मैच खेलकर तीनों जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर है. बेंगलुरु ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर है. आज किसी एक टीम का विजयी रथ रुकना तय है. राजस्थान ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर जीत दर्ज की थी. वहीं बेंगलुरु की टीम भी शानदार फॉर्म में है और चेन्नई के खिलाफ 250 रन बनाकर आ रही है.

RR vs RCB: गुवाहाटी में कैसा रहेगा मौसम?

गुवाहाटी में शुक्रवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मैच शाम को है, इसलिए उस समय तापमान 25 से 26 डिग्री तक गिर सकता है. रात में मौसम काफी ठंडा होगा और तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की 10 से 15 प्रतिशत संभावना है. इससे मैच में कोई खास बाधा नहीं आएगी और पूरा खेल बिना रुके देखने को मिलेगा. सबसे प्रमुख चुनौती उमस होगी, जो 70 से 85 प्रतिशत के बीच रह सकती है. इतनी ज्यादा उमस से प्लेयर्स को काफी पसीना आएगा और उन्हें थकान से बचना होगा.

RR vs RCB: बरसापारा की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. यह पिच एकदम सपाट और सख्त है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है. तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है. इसके बाद बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी. दूसरी पारी में मैदान पर ओस गिरने की पूरी संभावना है. ओस के कारण स्पिन गेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में बहुत दिक्कत होगी.

RR vs RCB: मैच में टॉस की भूमिका 

इस मैदान पर टॉस काफी अहम साबित होगा. ओस के असर को देखते हुए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस का सीधा फायदा मिलेगा. बरसापारा स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है. दोनों टीमों के पास काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं, इसलिए आज एक विशाल स्कोर देखने को मिल सकता है. पिच पर उछाल समान रहता है, जो आक्रामक शॉट खेलने में मदद करता है.

RR vs RCB: किन प्लेयर्स का दिखेगा जलवा

इस मैच में दोनों टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं. राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी तेज शुरुआत दे सकते हैं. तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा का मिश्रण टीम की गेंदबाजी को मजबूत बनाता है. वहीं बेंगलुरु के पास विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी लक्ष्य को छोटा साबित कर सकते हैं. दोनों अजेय टीमों के बीच आज एक शानदार क्रिकेट मैच होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

लखनऊ की जीत का जश्न आवेश खान ने बिना हेलमेट के मनाया, तो दर्शकों को याद आया 2023 का विवाद

KKR vs LSG: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ा केकेआर, नहीं नसीब हुई पहली जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >