राजस्थान ने 200 रन से ज्यादा के टारगेट को चेज करने में 5वीं बार पाई सफलता

RR vs RCB IPL Match : आईपीएल 2026 में गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और प्वाइंट टेबल में अपनी पोजिशन टाॅप वन पर बनाकर रखी है. राजस्थान ने अबतक चार मैच खेले हैं और चारों जीता है. वहीं 200 रन से ज्यादा के टारगेट को चेज करके जीत हासिल में राजस्थान ने पांचवीं बार सफलता पाई है.

RR vs RCB IPL Match : असम के गुवाहाटी के बरसापारा क्रिक्रेट स्टेडियम में जब आईपीएल की दो दिग्गज टीमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भिड़ी, तो मैच काफी रोमांचक रहा और मैच में कई रिकाॅर्ड्‌स भी बने. इस आलेख में हम ऐसे ही एक रिकाॅर्ड की बात कर रहे हैं, जिसने सबका ध्यान खींचा है.

राजस्थान ने पांचवीं बार 200 से ज्यादा रन के टारगेट को पूरा कर हासिल की जीत

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 200 रन से ज्यादा के टारगेट को चेज कर जीत हासिल करने का रिकाॅर्ड बना दिया है. राजस्थान की टीम ने कुल पांचवीं बार 200 से ज्यादा रन के टारगेट को अचीव किया. पहली बार 2020 में पंजाब के खिलाफ शारजाह में खेले गए मैच में राजस्थान को 224 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने अचीव किया था. 2024 में केकेआर के खिलाफ खेलते हुए कोलकाता में भी राजस्थान ने 224 रन के टारगेट को पूरा किया था. 2008 में हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन का चेज किया था, जबकि 2025 में जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन के टारगेट को पूरा किया. 200 रन से अधिक के रन का पीछा करते हुए पांचवीं जीत राजस्थान की टीम ने गुवाहाटी में दर्ज किया जहां आरसीबी के द्वारा दिए गए 201 रन के टारगेट को चेज करते हुए जीत दर्ज की.

18 ओवर में पूरा किया टारगेट

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान को 202 रन का लक्ष्य जीत के लिए मिला था. राजस्थान की टीम ने उस लक्ष्य को 18 ओवर में 4 विकेट खोकर बना लिया था. राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन ध्रुव जुरेल ने बनाया. उसने 43 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ध्रुव के बाद सबसे अधिक रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाया, उसने सिर्फ 26 गेंद खेलकर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. आरसीबी की ओर से टाॅप स्कोरर रहे कप्तान रजत पाटीदार जिसने 40 गेंद में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए थे. विराट कोहली इस मैच में 16 गेंदों पर 32 रन ही बना पाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे.

ये भी पढ़ें : खतरनाक बच्चा के नाम से मशहूर हो चुके हैं वैभव सूर्यवंशी, मैच के बाद कहा-जश्न नहीं ; सिर्फ खेल पर फोकस

Video : कब और क्यों अपसेट हो जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद दिया इस सवाल का जवाब

धोनी को अपनी प्रेरणा मानते हैं मुकुल चौधरी,लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >