LSG को हराने के बाद टॉप पर पहुंची RCB, कप्तान रजत पाटीदार ने गेंदबाजों को दिया जीत का क्रेडिट

RCB vs LSG IPL 2026: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है. पाटीदार ने कहा कि बेंगलुरु में बुधवार रात खेले गए इस मैच में टॉस जीतना टीम के लिए प्लस पॉइंट रहा. तेज गेंदबाजों ने पिच का सही इस्तेमाल किया और सही लेंथ पर गेंद डाली, जिससे विपक्षी टीम दबाव में आ गई.

RCB vs LSG IPL 2026: मैच के बाद रजत पाटीदार ने कहा कि क्रुणाल पांड्या एक निडर गेंदबाज हैं और उन्हें खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. इसके साथ ही उन्होंने सुयश शर्मा की भी तारीफ की. पाटीदार के मुताबिक, सुयश ने लगातार स्टंप-टू-स्टंप बॉलिंग की, जिसे देखना वाकई बेहतरीन था. उन्होंने टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की सूझबूझ को जीत की बड़ी वजह बताया.

अनुभवी जोड़ी से आसान हुआ कप्तान का काम

पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की नई गेंद की जोड़ी को गेम चेंजर बताया. उन्होंने कहा कि जब आपके पास टी20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट और अनुभवी गेंदबाज होते हैं, तो कप्तान का काम आसान हो जाता है. इन दोनों की प्लानिंग और अनुभव का फायदा टीम के युवा गेंदबाजों को भी मिल रहा है.

फील्डिंग में भी दिखा दम

गेंदबाजी के साथ-साथ RCB की फील्डिंग भी टॉप क्लास रही. कप्तान ने बताया कि सीजन की शुरुआत से ही टीम अपनी फील्डिंग की इंटेंसिटी पर काम कर रही है. मैच के दौरान फिल साल्ट ने एक हाथ से शानदार कैच लपका. पाटीदार के अनुसार, साल्ट अक्सर ऐसे ही फ्लाइंग कैच पकड़ने के लिए जाने जाते हैं.

पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी RCB

इस जीत के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. मैच की बात करें तो भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिक सलाम डार की घातक गेंदबाजी के सामने लखनऊ की टीम सिर्फ 146 रनों पर सिमट गई. जवाब में विराट कोहली के 49 रन, रजत पाटीदार के 27 रन और जितेश शर्मा के 23 रनों की मदद से RCB ने 15.1 ओवर में ही 149 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया. खिताब जीतने के सवाल पर पाटीदार ने कहा कि अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है, इसलिए टीम फिलहाल एक-एक मैच पर फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद कहर बनकर टूटे कोहली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >