Tim David Enjoyes Rain at M. Chinnaswamy Stadium ahead of IPL 2025 Restart: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टूर्नामेंट 17 मई से दोबारा धमाल मचाने आ रहा है. भारत पाकिस्तान सैन्य तनाव के बाद पूरे 10 दिन के बाद आरसीबी और केकेआर (KKR vs RCB) के बीच होने वाले मैच से यह रीस्टार्ट होगा. इस सिलसिले में कई विदेशी खिलाड़ी अब एक-एक करके भारत आ रहे हैं. कई टीमों को इस स्थगन से झटका लगा है, लेकिन आरसीबी इससे कुछ हद तक अछूती नजर आ रही है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के सभी खिलाड़ी टीम में शामिल हो गए हैं. कल होने वाले मैच से पहले सभी विदेशी खिलाड़ी शुक्रवार को भारत पहुंचे और अभ्यास सत्र में भाग लिया, जहां बारिश ने खलल डाला, तो इसमें भी मस्ती करने से टिम डेविड नहीं चूके.
शुक्रवार को बेंगलुरू शहर में भारी बारिश हुई. विशेषकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी बारिश हुई और पूरा स्टेडियम पानी से भर गया. हालाँकि, उस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे. खेल के बीच में जब बारिश शुरू हुई तो सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए. कल सारी रात बारिश हुई. भारी बारिश के कारण कोई भी खिलाड़ी अभ्यास के लिए आगे नहीं आया. भारी बारिश के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड ने हंगामा मचा दिया. बारिश हो रही थी, तो उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और स्टेडियम में एक छोटे बच्चे की तरह खूब हंगामेदार मस्ती की. पानी जब एक जगह जमा हो गया तो डेविड ने इसे स्विमिंग पूल जैसा बना दिया और उसी में खूब मस्ती की. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आरसीबी की ओर से साझा किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भारत लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन डेविड आए हैं और उन्होंने आते ही तहलका मचा दिया है.
आईपीएल 2025 शनिवार से फिर से शुरू होगा
भारत बनाम पाकिस्तान युद्ध के मद्देनजर अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टूर्नामेंट शनिवार, 17 मई से शुरू होगा. ये मैच केवल 6 स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे. 3 जून तक चलने वाले टूर्नामेंट में 18 दिन में कुल 17 मुकाबले खेले जाएंगे. क्वालिफायर 29 मई, एलिमिनेटर 30 मई और 1 जून को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 3 जून को होगा. प्लेऑफ और फाइनल के लिए स्टेडियम्स का चुनाव नहीं किया गया है, हालांकि माना जा रहा है कि ईडन गार्डंस और वानखेड़े में न होकर ये फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है.
IPL 2025 Reschedule: दोबारा शुरू हो रहे आईपीएल 2025 का शेड्यूल
| मैच नं. | दिनांक | दिन | मुकाबला | समय | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 58 | 17 मई | शनिवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | बेंगलुरु |
| 59 | 18 मई | रविवार | राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स | दोपहर 3:30 बजे | जयपुर |
| 60 | 18 मई | रविवार | दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स | शाम 7:30 बजे | दिल्ली |
| 61 | 19 मई | सोमवार | लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | दोपहर 3:30 बजे | लखनऊ |
| 62 | 20 मई | मंगलवार | चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे | दिल्ली |
| 63 | 21 मई | बुधवार | मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | मुंबई |
| 64 | 22 मई | गुरुवार | गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे | अहमदाबाद |
| 65 | 23 मई | शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | बेंगलुरु |
| 66 | 24 मई | शनिवार | पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | जयपुर |
| 67 | 25 मई | रविवार | गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स | दोपहर 3:30 बजे | अहमदाबाद |
| 68 | 25 मई | रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे | दिल्ली |
| 69 | 26 मई | सोमवार | पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | जयपुर |
| 70 | 27 मई | मंगलवार | लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | लखनऊ |
| 71 | 29 मई | गुरुवार | क्वालीफायर 1 | शाम 7:30 बजे | अभी तय नहीं |
| 72 | 30 मई | शुक्रवार | एलिमिनेटर | शाम 7:30 बजे | अभी तय नहीं |
| 73 | 1 जून | रविवार | क्वालीफायर 2 | शाम 7:30 बजे | अभी तय नहीं |
| 74 | 3 जून | मंगलवार | फाइनल | शाम 7:30 बजे | अभी तय नहीं |
मयंक यादव को लेकर शर्मशार हुआ BCCI और एनसीए, एक साल में तीसरी बार उभरी चोट
2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक में बरसेंगे मेडल! BCCI की बड़ी पहल, करने जा रहा ये बड़ा काम
