IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का, रवींद्र जडेजा ने तारा बना दी गेंद, Video में देखें कहां तक गई

Ravindra Jadeja Hits Longest Six of IPL 2025: रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 45 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 8 चौके शामिल थे. इस मैच में उनका एक छक्का 109 मीटर लंबा था, जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का बन गया और हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया.

Ravindra Jadeja Hits Longest Six of IPL 2025: रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी में अपना शानदार फॉर्म दिखाया. उन्हें नंबर चार पर प्रमोट करके भेजा गया था और उन्होंने इस मुकाबले में एक धमाकेदार पारी खेली. जरूरत के समय जडेजा ने केवल 45 गेंद पर ही 77 रन जड़ डाले. उनकी पारी में 2 छक्के और 8 चौके आए. उनका एक छ्क्का तो इतना लाजवाब रहा कि इस सीजन का सबसे लंबा छक्का बन गया. उन्होंने इस मामले में सनराइजर्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है. 

दरअसल मैच की दूसरी इनिंग्स के 17वां ओवर काफी बवाल से भरा रहा. इसी ओवर में आयुष म्हात्रे का विकेट गिरा और उसकी अगली ही गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस विवादित ढंग से आउट हो गए. हालांकि जडेजा रुकने के मूड में नहीं थे. उन्हें ओवर की चौथी गेंद पर सीएसके के पूर्व खिलाड़ी लुंगी एंगिडी ने एक फुल-टॉस गेंद डाली, जिसे जडेजा ने डीप स्क्वायर-लेग क्षेत्र में छत तक पहुंचाया. इस छक्के को टीवी स्क्रीन पर 109 मीटर का दिखाया गया. अब जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 107 मीटर का छक्का मारा था.

आईपीएल 2025 के सबसे बड़े छक्के

बल्लेबाजटीमविपक्षीदूरी
रवींद्र जडेजाCSKRCB109 मीटर
हेनरिक क्लासेनSRHMI107 मीटर
आंद्रे रसेलKKRDC106 मीटर
अभिषेक शर्माSRHPBKS106 मीटर
फिल सॉल्टRCBGT105 मीटर
Longest Six of IPL 2025.

सीएसके ने यह मैच भले ही गंवा दिया, लेकिन हारते हुए भी 17 साल के आयुष म्हात्रे ने गजब का खेल दिखाया. उन्होंने 94 रन (48 गेंदों में 9 चौके, 5 छक्के) की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके जीत के नजदीक पहुंच गया. म्हात्रे ने अनुभवी रवींद्र जडेजा (77 नॉट आउट, 45 गेंदों में) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की. 

आरसीबी के 213 रन के जवाब में अंतिम ओवर तक सीएसके ने 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए थे. लेकिन अंतिम ओवर में दयाल ने फिर एकबर वही खेल दिखाया और 15 रन का बचाव कर लिया. उन्होंने धोनी को आउट कर दिया, जिससे सीएसके को 3 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे, जो अंत में एक गेंद पर 4 रन में बदल गए. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दयाल की फुल-लेंथ गेंद पर शिवम दुबे पर केवल एक रन ही बना पाए और आरसीबी 2 रन से मैच जीत गया. इस जीत के साथ, आरसीबी 11 मैचों में 16 अंकों के साथ आईपीएल तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया. वहीं सीएसके सबसे आखिरी पायदान पर स्थापित है. 

इन्हें भी पढ़ें:-

‘हमारा लक्ष्य क्वालीफिकेशन नहीं…’, रजत पाटीदार का प्लान कुछ और है, CSK के खिलाफ जीत के बाद किया खुलासा

‘IPL 2025 की सबसे खराब अंपायरिंग’ CSK के साथ हो गया खेला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

IPL का महारिकॉर्ड बना गए धोनी, RCB के खिलाफ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >