PBKS vs RCB, IPL 2022: पंजाब ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया, डु प्लेसी का अर्धशतक बेकार

PBKS vs RCB, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. पंजाब ने आरसीबी के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 208 रन बनाकर हासिल कर लिया. आरसीबी ने 205 रन का स्कोर खड़ा किया था.

Live Updates
11:30 PM. 27 Mar 22 11:30 PM. 27 Mar

पंजाब ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक जीत दर्ज की है. रविवार को खेले गये पहले हेडर के दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने केवल 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाकर लक्ष्य का हासिल कर लिया. पंजाब की जीत में ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान की नाबाद पारी की बड़ी भूमिका रही. ओडियन ने केवल 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाये. जबकि शाहरुख खान ने 20 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद रहे. शाहरुख खान ने चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाया. पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल ने 32, शिखर धवन और राजपक्षे ने 43-43 रन बनाये. लिविंग्स्टोन ने 19 रन बनाये. जबकि आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाये. जबकि हर्षल पटेन, आकाश दीप और हसरंगा ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब को पांचवां झटका, लिविंगस्टोन 19 रन बनाकर आउट

पंजाब को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. लियाम लिविंगस्टोन 19 रन बनाकर आउट हुए. लिविंगस्टोन का विकेट आकाश दीप ने लिया. अपनी पारी में लिविंग्स्टोन ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो छक्के जमाये.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब को चौथा झटका, राजपक्षे के बाद बावा भी आउट

पंजाब को 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट चटकाया. बावा को सिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. जबकि पहली गेंद पर राजपक्षे को कैच आउट कराया था.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब को तीसरा झटका, राजपक्षे अर्धशतक से चूके

पंजाब को 14वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. मोहम्मद सिराज ने भानुका राजपक्षे को अपना शिकार बनाया. राजपक्षे ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और चार छक्के जमाये.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब को दूसरा झटका, धवन अर्धशतक से चूके

पंजाब को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. शिखर धवन 43 रन बनाकर हर्षल पटेल के शिकार हुए. धवन ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौका और एक छक्का जमाया.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब को पहला झटका, मयंक अग्रवाल आउट

पंजाब किंग्स को पहला झटका 8वें ओवर की पहली गेंद पर लगा. वानिंदु हसरंगा ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान मयंक अग्रवाल को शिकार बनाया. मयंक ने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाये.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब का स्कोर 4 ओवर में 42 रन

पंजाब किंग्स का स्कोर 4 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई नुकसान के 42 रन है. क्रीज पर धवन और मयंक अग्रवाल जमे हुए हैं.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब की पारी की शुरुआत धवन और मयंक ने की 

पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने की. दोनों बैटर इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

आरसीबी ने पंजाब को दिया 206 का लक्ष्य

फाफ डु प्लेसिस के 88 रनों की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर खड़ा किया. डु प्लेसी ने 57 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 88 रन बनाया. जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली 29 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे. विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 32 रनों की तूफानी पारी खेली. कार्तिक आखिर तक आउट भी नहीं हुए. कोहली और फाफ के बीच दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी बनी. पंजाब की ओर से एक विकेट अर्शदीप और एक विकेट दीपक चाहर ने लिया.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

आरसीबी को दूसरा झटका, शतक से चूके डु प्लेसी

आरसीबी को 18वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. कप्तान फाफ डु प्लेसिस 57 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए. डु प्लेसिस को अर्शदीप ने शाहरुख के हाथों कैच आउट कराया.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

कोहली और डु प्लेसिस के बीच 100 से अधिक की साझेदारी

आरसीबी की ओर से इस समय डु प्लेसिस और विराट कोहली तूफानी पारी खेल रहे हैं. डुप्लेसी 53 गेंदों में दो चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर खेल रहे हैं. तो दूसरी ओर कोहली 23 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 से अधिक की साझेदारी बन चुकी है.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

डु प्लेसी ने दो छक्कों की मदद से पूरा किया फिफ्टी

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. डु प्लेसी ने स्मिथ की गेंद पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. 42 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से डु प्लेसिस ने 52 रन बनाया. इस समय खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैँ.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

9 ओवर में आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 57 रन

आरसीबी ने 9 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिया है. इस समय फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

आरसीबी को पहला झटका, अनुज रावत 21 रन पर आउट

आरसीबी को 7वें ओवर में पहला झटका लगा. अनुज रावत को राहुल चाहर ने अपना पहला शिकार बनाया. अनुज रावत ने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाया.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

ओडियन स्मिथ की गेंद पर डु प्लेसी को मिला जीवनदान

आरसीबी की ओर की ओर से कप्तान डु प्लेसी और रावत ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों इस समय धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस बीच चौथे ओवर में ओडियन स्मिथ की गेंद पर डु प्लेसी को जीवनदान मिला. शाहरुख खान ने कैच छोड़ दिया.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

आरसीबी की ओर से फाफ डु प्लेसी और अनुज रावत ने पारी की शुरुआत की

आरसीबी की ओर से फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत ने पारी की शुरुआत की. पहले ओवर में आरसीबी ने केवल एक रन बनाया.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरूख खान, राज अंगद बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, संदीप शर्मा और राहुल चाहर.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, विराट कोहली, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, आरसीबी की पहले बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. फाफ डु प्लेसिस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

आरसीबी की ओर से पूर्व कप्तान और कप्तान कर सकते हैं पारी की शुरुआत

आरसीबी की ओर से पारी की शुरुआत पूर्व कप्तान विराट कोहली और नये कप्तान फाफ डुप्लेसिस कर सकते हैं. पिछले आईपीएल में विराट कोहली ने पूरे सीजन ओपनिंग की थी. हालांकि उनकी आखिरी कप्तानी में टीम हार कर लीग से बाहर हो गयी थी.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पहली बार बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली

पहली बार आरसीबी में विराट कोहली बतौर खिलाड़ी नजर आने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी थी. कोहली की कोशिश खोया फॉर्म हासिल करके टीम को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की होगी.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

नये कप्तानों के साथ मैदान पर उतरेंगी पंजाब और आरसीबी की टीमें

आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के पास फाफ डु प्लेसी और मयंक अग्रवाल के रूप में नये कप्तान हैं लेकिन आकर्षण का केंद्र कोहली ही रहेंगे. कोहली ने 2013 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी से आरसीबी की कमान ली थी और आठ सत्र में कप्तानी के बाद पिछले साल यह जिम्मेदारी छोड़ दी. कोहली की कप्तानी में आरसीबी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा जब टीम उपविजेता रही थी और कोहली ने चार शतक समेत 900 रन बनाये थे.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

आरसीबी के खिलाफ पंजाब का पलड़ा भारी

आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है. अबतक दोनों टीमें 28 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 15 मैच में जीत दर्ज की है. जबकि आरसीबी ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए, जिसमें एक में पंजाब ने और एक में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी. जबकि 2020 में पंजाब ने आरसीबी के दोनों मैच में जीत दर्ज की थी.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पिच और मौसम का मिजाज

आज तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. जबकि 65% आर्द्रता और 11 किमी / घंटा की गति के हवा चलने की संभावना है. खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को समान रूप से मदद मिलने की संभावना जतायी गयी है. यहां 160 से 170 के बीच स्कोर बनाने की संभावना है.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद और मोहम्मद सिराज.

11:28 PM. 27 Mar 22 11:28 PM. 27 Mar

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बरार, संदीप शर्मा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.

6:26 PM. 27 Mar 22 6:26 PM. 27 Mar

अब से कुछ देर बाद पंजाब और आरसीबी के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2022 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में अब से कुछ देर बाद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होगी.

मुख्य बातें

PBKS vs RCB, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. पंजाब ने आरसीबी के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 208 रन बनाकर हासिल कर लिया. आरसीबी ने 205 रन का स्कोर खड़ा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >