PBKS vs GT: पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मुल्लनपुर में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर के साथ मजेदार बातचीत की. यह दोनों खिलाड़ियों का एक तरह से खास मुलाकात थी, क्योंकि दोनों पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक साथ खेले थे. चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि बटलर 15.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे.
हंसी-मजाक करते दिखे चहल और बटलर
मंगलवार को होने वाले मैच से पहले, पंजाब किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें चहल ने दावा किया कि उन्होंने एक बार बटलर की गेंदबाजी का सामना करते हुए एक ओवर में 20 रन बनाए थे. उन्होंने कहा, ‘दो साल पहले, मैंने जोस बटलर की जमकर धुलाई की थी, एक ओवर में 20 रन.’ बटलर ने तुरंत जवाब दिया, ‘(आप) गेंद को 30 गज के घेरे से बाहर नहीं भेज सकते.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और यूजर्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
वीडियो नीचे देखें…
श्रेयस अयर नई शुरुआत करने को तैयार
इस बीच, पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम से पिछले सीजन को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का आग्रह किया. आईपीएल द्वारा जारी एक वीडियो में अय्यर ने कहा, ‘देखिए, पिछला सीजन अब इतिहास बन चुका है. हम पहली गेंद से शुरुआत करते हैं. यह महत्वपूर्ण है कि हम वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें और हर पल का आनंद लें.’ कप्तान ने घरेलू मैदान पर टीम को मिलने वाले प्यार और समर्थन की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रशंसक नये सीजन की शुरुआत में भी उनका हौसला बढ़ाते रहेंगे.
अय्यर ने फैंस की जमकर की तारीफ
मुल्लनपुर ग्राउंड के बारे में अय्यर ने कहा, ‘यहां बिल्कुल घर जैसा महसूस होता है. पिछले सीजन में घरेलू टीम को जो प्यार और समर्थन मिला, वह अद्भुत था. मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में भी उनमें से कई लोग बड़ी संख्या में आएंगे और हमारा हौसला बढ़ाएंगे. यह बिल्कुल भी अवे गेम जैसा नहीं लगता.’ पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान हासिल किया और टूर्नामेंट के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया.
ये भी पढ़ें…
तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर
