PBKS vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, पंजाब करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स ने 55वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले के लिए दिल्ली पांच बदलाव के साथ उतरी है.

PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली की टीम इस मुकाबले के लिए पांच बदलाव के साथ उतरी है.

दिल्ली की टीम में साहिल पारख, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी, माधव तिवारी और डेविड मिलर को मौका मिला है. जबकि पंजाब की टीम में बेन ड्वारशुइस को शामिल किया गया है. पंजाब किंग्स ने इस आईपीएल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. पंजाब ने 10 मुकाबले में 6 जीत हासिल की है. जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मुकाबले में 4 जीत के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर मौजूद है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट सब सूची: हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.

इम्पैक्ट सब सूची: आशुतोष शर्मा, त्रिपुर्णा विजय, समीर रिज़वी, पथुम निसंका, विप्रज निगम

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि टॉस जीतना ही सही है. हम कुछ अहम पलों को भुना नहीं पाए. लेकिन कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट खेली है. हम समीकरण के बारे में अधिक नहीं सोच रहे हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान क्रेंदित करने की सोच रहे है. पिच का अंदाजा लग जाए, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी चुनी है. आज के मुकाबले में टीम पांच बदलाव के साथ उतरी है.

यह भी पढ़ें: दर्द से कराहते रहे…फिर भी डटे रहे क्रुणाल पांड्या, जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >