क्वालिफायर-1 में बस एक ओवर पंजाब ने किया मुकाबला, फुला दी थींं कोहली एंड कंपनी की सांसे

Kyle Jamison Splendid Over in IPL 2025 Qualifier-1 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. मैच में आरसीबी का दबदबा रहा, लेकिन काइल जैमीसन के एक शानदार ओवर ने रोमांच बढ़ा दिया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली का विकेट लेकर सनसनी मचा दी. हालांकि फिलिप सॉल्ट और मयंक अग्रवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी से पंजाब की वापसी की हर उम्मीद खत्म कर दी.

Kyle Jamison Splendid Over in IPL 2025 Qualifier-1 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर अहमदाबाद में फाइनल में जगह बना ली. जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा की घातक गेंदबाजी से पंजाब मात्र 101 रन पर सिमट गया. जवाब में विराट कोहली जल्दी आउट हुए लेकिन फिलिप सॉल्ट की 23 गेंदों में फिफ्टी और मयंक अग्रवाल की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुकाबला एकतरफा बना दिया. सुयश और हेजलवुड को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि यश दयाल ने दो विकेट झटके. कप्तान रजत पाटीदार ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया और बेंगलुरु को फाइनल का टिकट दिलाया. मैच में आरसीबी का एकतरफा दबदबा रहा, लेकिन एक ओवर ऐसा रहा जहां पंजाब ने एक ओवर में आरसीबी की सांसे फुला दी थीं. 

आरसीबी ने 3 ओवर में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बटोर लिए थे, इस समय तक फिलिप साल्ट 8 गेंद पर 14 रन और विराट कोहली 10 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे. फिर बॉलिंग करने आए ऊंचे-लंबे कद के काइल जैमीसन और उन्होंने सारे आरसीबी फैंस के बीच खलबली मचा दी. पूरे ओवर में कुछ ऐसा माहौल रहा.

जैमीसन के ओवर का पूरा हिसाब

3.1: काइल जैमीसन ने ओवर की पहली गेंद शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ डाली जो मिडिल और ऑफ स्टंप की दिशा में थी. विराट कोहली (Virat Kohli) ने थोड़ा शफल करते हुए गेंद को सॉलिड डिफेंस के साथ सीधे गेंदबाज को वापस खेला. कोई रन नहीं मिला.

3.2: दूसरी गेंद 131 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से शॉर्ट ऑफ लेंथ पर डाली गई, जो ऑफ स्टंप के बाहर अतिरिक्त उछाल के साथ आई. कोहली ने इसे कट करने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने आसान कैच लपक लिया. विराट कोहली 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. इस सीजन में रन-चेज की 7 पारियों में विराट कोहली 40 से कम स्कोर पर पहली बार आउट हुए.

3.3: तीसरी गेंद टेस्ट मैच जैसी लाइन और लेंथ पर डाली गई. यह लेंथ बॉल थी जो ऑफ स्टंप के बाहर की दिशा में स्विंग हुई. मयंक अग्रवाल, जो अभी क्रीज पर आए थे, क्रीज में खड़े होकर शॉट खेलने की कोशिश करते हैं लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते-लेते रह गई.

3.4: चौथी गेंद फुल टॉस की तरह फेंकी गई, जो आखिरी समय में बाहर की ओर स्विंग हुई. मयंक ने फ्रंट फुट पर आकर ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद फिर से बाहरी किनारा लेते-लेते रह गई. पीबीकेएस ने चर्चा की लेकिन रिव्यू नहीं लिया. अल्ट्राएज ने भी कोई स्पाइक नहीं दिखाया.

3.5: पांचवीं गेंद एक बार फिर फुल और ऑफ स्टंप से बाहर की ओर मूव करती हुई डाली गई. मयंक अग्रवाल ने इसे सहजता से छोड़ दिया और कोई रन नहीं लिया.

3.6: ओवर की अंतिम गेंद एक गुड लेंथ डिलीवरी थी जो हल्की स्विंग के साथ बाहर की ओर निकली. मयंक अग्रवाल ने बिना पैर हिलाए बल्ला घुमाया लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी. विकेट के पीछे खड़े फील्डर्स को लगा कि बल्ले का किनारा लगा है, लेकिन जैमीसन को कुछ सुनाई नहीं दिया. पंजाब ने रिव्यू लिया, लेकिन एक बार फिर अल्ट्राएज में कोई एज नहीं दिखा और रिव्यू बर्बाद हो गया.

आरसीबी फाइनल में पंजाब खेलेगा क्वालिफायर-2

हालांकि जैमीसन के इस कहरदार ओवर के बाद आरसीबी ने तुरंत गियर बदला और दोनों बल्लेबाजों ने आगे बढ़कर खेलना शुरू किया. जिस पिच पर पंजाब के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते दिखे, वहीं पर फिल सॉल्ट ने अपनी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी. इस जीत के बाद आरसीबी ने 9 साल बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई, जबकि पंजाब को क्वालिफायर-2 खेलने पर मजबूर कर दिया. क्वालिफायर-2 में पंजाब का मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की विजेता टीम से होगा. 

ENG vs WI: लाखों में एक! कार्स ने उल्टी डाइव लगाकर लपका हैरान करने वाला कैच, देखें वीडियो

अलविदा… भारत को हराकर न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले दिग्गज कोच का निधन

विराट कोहली ने सरफराज खान के भाई की बेइज्जती की! डेब्यू कर रहे मुशीर को ऐसा क्या कह दिया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >