‘दुनिया में कहीं भी रहूं…’, IPL 2025 और WTC फाइनल को लेकर हेजलवुड का बड़ा बयान

Josh Hazlewood on IPL 2025 and WTC Final: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर में जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट झटके. उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने क्वालिफायर मुकाबले को अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली. मैच के बाद हेजलवुड ने WTC 2025 फाइनल के लिए बड़ा बयान दिया है.

Josh Hazlewood on IPL 2025 and WTC Final: कंधे की चोट से उबरने के बाद जोश हेजलवुड ने एक महीने के बाद आईपीएल में वापसी की लेकिन उनके प्रदर्शन में पैनापन की कमी नहीं दिखी. उन्होंने 3.1 ओवर में 21 रन पर तीन विकेट चटकाकर आरसीबी को पंजाब किंग्स पर आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. आरसीबी की टीम 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही. चोट से उबरने बाद आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 क्वालीफायर मुकाबले में शानदार वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बताया कि उन्होंने लय हासिल करने के लिए क्या किया है. उन्होंने कहा कि मैदान पर खेलने से बेहतर कुछ भी नहीं है और उनका यह अनुभव अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के दौरान काम आयेगा.

हेजलवुड का यह प्रदर्शन 11 जून को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उनकी बेहतर तैयारियों का भी एक संकेत था. आरसीबी के लिए 27 अप्रैल के बाद पहली बार मैदान पर उतरे हेजलवुड ने कहा, ‘‘मुझे गेंदबाजी करनी है, आप जानते हैं कि मैं दुनिया में कहीं भी रहूं, मुझे उस मैच (डब्ल्यूटीसी फाइनल) के लिए तैयार होने के लिए गेंदबाजी करनी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैदान पर इससे (मैच खेलने) बेहतर कोई जगह नहीं है. जाहिर है आपको अधिक गेंदबाजी करनी होगी और टेस्ट के लिए समय-समय पर अधिक घंटे तक प्रशिक्षण लेना होगा. मैच के लिए लय हासिल करने के लिए आईपीएल से बेहतर कोई जगह नहीं है.’’

जैसी क्वालिफायर में की वैसी ही टेस्ट मैचों में करता हूं

हेजलवुड को टेस्ट मैचों का गेंदबाज माना जाता था लेकिन उन्होंने खेल के छोटे प्रारूप के लिए अपने कौशल में सुधार किया. उन्होंने बृहस्पतिवार को शानदार लय में चल रहे श्रेयस अय्यर और जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाजों के भी विकेट चटकाये. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज जैसी गेंदबाजी की है लगभग वैसी ही गेंदबाजी टेस्ट मैचों में भी करता हूं. हेजलवुड ने मौजूदा सत्र में सिर्फ 11 मैचों में 21 विकेट लिये हैं और इस दौरान उनका औसत 15.80 का रहा है.

कंधों पर बहुत मेहनत की

कंधे की चोट से उबरने के बारे में पूछे जाने पर हेजलवुड ने कहा, ‘‘मैंने पिछले कुछ सप्ताह में वापसी के लिए अपने कंधों पर बहुत मेहनत की है और पिछले 10 दिनों में अच्छी गेंदबाजी की और अब यहां आकर अच्छा लग रहा है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘यहां पिच से मदद मिल रही थी . मुझे तेज यॉर्कर या अतिरिक्त प्रयास वाली गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी. यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है.’’

हमारे पास ढेरों विकल्प

पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-1 मैच में लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया जबकि हेजलवुड को भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल का अच्छा साथ मिला. हेजलवुड ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हमारे पास हर विभाग में अच्छे विकल्प है. मुझे लगता है कि पांच या छह गेंदबाजों में से कोई भी मैच में किसी भी समय गेंदबाजी कर सकता है, चाहे वह शुरुआत हो, बीच में या आखिरी ओवरों हो.’’

भुवनेश्वर के होने से मदद

उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर के होने से निश्चित रूप से मदद मिलती है. उसके पास काफी अनुभव है और वह काफी शांत खिलाड़ी है. टीम के बाकी गेंदबाजों पर भी इसका काफी असर पड़ता है. मैं शायद इस मामले में भुवी जैसा ही हूं, सब कुछ काफी शांत है, अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करें और उसे लागू करने का प्रयास करें.’’

जीत के साथ आरसीबी ने कटाया फाइनल का टिकट

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास सुयश भी है. टूर्नामेंट में उसके विकटों का आंकड़ा कम है लेकिन उसने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है. उसने आज कमाल की गेंदबाजी की और उसे विकेट भी मिले.’’ आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब को मात्र 101 रन पर ही ढेर कर दिया. उसके बाद फिल सॉल्ट के तेज तर्रार फिफ्टी की बदौलत बंगलुरु ने मात्र 10 ओवर में ही मैच को अपने नाम करते हुए आईपीएल के फाइनल का टिकट पुख्ता कर लिया. 

‘इस बात में संदेह…’, RCB के फाइनल में पहुंचते ही एबी डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, पटना में खास मुलाकात के बाद कही ये बात

मंदिर का भोग बना रहे विराट! दोगुनी शरीर वाले कोहली के हमशक्ल ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >