‘खुश नहीं हूं…’, RCB के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद भी निराश हैं ईशान, बताई ये वजह

IPL 2025 Ishan Kishan Statement after RCB vs SRH: लखनऊ में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 48 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को 231/6 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. इसके जवाब में आरसीबी की टीम 189 रन पर सिमट गई और 42 रन से मुकाबला हार गई. मैच के बाद ईशान किशन ने कहा कि जब ओपनर्स अच्छी शुरुआत दें तो मोमेंटम बनाए रखना जरूरी होता है, और अभ्यास से ही आत्मविश्वास आता है.

IPL 2025 Ishan Kishan Statement after RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के खिलाफ शुक्रवार को लखनऊ में खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 48 गेंद पर 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 94 रन जड़े. उनकी फिफ्टी और अनिकेत वर्मा की अहम पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 231/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में आरसीबी 189 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच के बाद ईशान किशन ने इस बात पर जोर दिया कि जब ओपनर अच्छी शुरुआत करते हैं तो टीम को मोमेंटम बनाए रखना बेहद जरूरी होता है ताकि बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सके. उन्होंने कहा कि मैच की स्थिति के अनुसार खुद को ढालना और अच्छे शॉट्स खेलना जरूरी होता है और इसका आत्मविश्वास अभ्यास सत्रों से मिलता है. हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्टि नहीं जताई, लेकिन सीखने, आत्म-विश्वास बनाए रखने और मेहनत करते रहने की अहमियत पर जोर दिया.

ईशान किशन ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “जब पहले बल्लेबाजी का मौका मिलता है और दोनों ओपनर अच्छी फॉर्म में दिखते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी होती है कि उस लय को बनाए रखें. जब मैंने अभिषेक और हेड को इस तरह शुरुआत करते देखा, तो समझ गया कि विकेट बहुत अच्छा है और हमें कम से कम 200 से ऊपर जाना है. विकेट गिरने पर एप्रोच बदलती है, लेकिन कोशिश यही रहती है कि रनगति बनी रहे. इसके लिए अच्छे शॉट्स खेलने पड़ते हैं. अभ्यास में अच्छे से बल्लेबाजी करने से आत्मविश्वास आता है.” 

किशन ने आगे कहा, “मैं बस अच्छे शॉट्स खेलने की सोच रहा था. एक साइड काफी बड़ी थी और वहां गैप भी थे. अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं. हम इससे बेहतर कर सकते थे और मैं भी टीम के लिए और बेहतर कर सकता था. ये सीखने वाला खेल है, ऐसा होता रहता है. खुद पर विश्वास बनाए रखना और मेहनत करना जरूरी है.” इस सीजन किशन ने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद उनका बल्ला ज्यादा नहीं चल सका. एसआरएच के लिए उन्होंने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 36.11 के औसत और 153.30 की स्ट्राइक रेट कुल 325 रन बनाए हैं.

टीम एफर्ट ने दिलाई SRH को जीत

पैट कमिंस (3 विकेट) और नितीश रेड्डी (2 ओवर 13 रन और 1 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर SRH ने RCB को 42 रन से हराकर मुकाबले में जबरदस्त जीत दर्ज की. शुक्रवार को लखनऊ में खेला गए इस मैच में ईशान किशन इस मैच के टॉप स्कोरर रहे. उन्हें उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह अब तक के उनके आईपीएल करियर में दूसरी बार है, जब एक ही सीजन में उन्हें दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले हों.  

आरसीबी प्लेऑफ की टॉप 2 रेस में पिछड़ा

वहीं इस हार के बाद आरसीबी आईपीएल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, उसके 13 मैचों में 8 जीत और 4 हार के बाद 17 अंक हैं. प्लेऑफ में टॉप 2 के लिए लड़ रही आरसीबी को इस हार के बाद बड़ा झटका लगा है. अब उसे अगर प्लेऑफ के टॉप 2 में पहुंचना है, तो अपना और आईपीएल 2025 के सीजन का आखिरी मैच एलएसजी के खिलाफ जीतना होगा. इसके साथ ही उसे गुजरात और पंजाब के निर्णयों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.   

प्लेऑफ के टॉप 2 में अब भी पहुंच सकती है RCB, GT-PBKS के हाथ में कुंजी, ऐसा है पूरा समीकरण

IPL इतिहास में 17वीं बार हुआ ऐसा, क्रुणाल पांड्या हुए हिट विकेट, ऐसे आउट होने वाला ये था पहला बल्लेबाज

मैथ्यू फोर्ड ने रचा इतिहास, जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >