लंबे हिट्स कैसे लगाते हैं निकोलस पूरन! खुद बताया ‘मैं छक्के मारने…’ जीत से गदगद पंत भी बोले- हमें उसे बस…

IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसमें निकोलस पूरन की 70 रनों की तूफानी पारी अहम रही. कप्तान ऋषभ पंत ने इसे “बड़ी राहत” बताते हुए पूरन और शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन की सराहना की. पूरन की धुआंधार बल्लेबाजी ने लखनऊ पर दबाव नहीं बनने दिया और टीम को आसान जीत दिलाई.

IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर मिली जीत के बाद निकोलस पूरन की शानदार पारी की सराहना की. निकोलस पूरन और मिशेल मार्श के तेज अर्धशतकों के साथ शार्दुल ठाकुर के शानदार स्पेल की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उप्पल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पांच विकेट से हराया. पूरन ने इस मैच में एकबार फिर शानदार बल्लेबाजी की. उनकी 70 रन की तेजतर्रार पारी ने लखनऊ पर दबाव नहीं बनने दिया. मैच के बाद पंत ने प्रेजेंटेशन में इस जीत को “बड़ी राहत” बताया. साथ ही उन्होंने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की बल्लेबाजी के बारे में भी अपनी बात रखी. Lucknow Super Giants vs SunRisers Hyderabad.  

ऋषभ पंत ने कहा, “जीतने पर बहुत ज्यादा उत्साहित न होना और हारने पर बहुत ज्यादा निराश न होना, यह जरूरी है. एक टीम के तौर पर हम बेकाबू चीजों पर ध्यान नहीं दे सकते. (पूरन के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने पर) मुझे लगता है कि हमें उसे बस आजादी देनी है. जब कोई अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हो, तो आपको उसे मौका देना चाहिए और उसने हमारे लिए शानदार बल्लेबाजी की है. टीम अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है, हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन जीत हासिल करके खुश हैं.” Rishabh Pant on Nicholas Puran.

निकोलस पूरन ने क्या कहा

इस मैच में एक बार फिर जबरदस्त पारी खेलने वाले निकोलस पूरन अब इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऑरेंज कैप पर बात करते हुए उन्होंने मैच के बाद कहा, “यह थोड़ा बड़ा है, लेकिन अच्छा लग रहा है. मैं छक्के मारने की योजना नहीं बनाता, बल्कि अच्छी स्थिति में आने और गेंद को सही समय पर मारने की पूरी कोशिश करता हूं. जब मुकाबला होता है, तो आप अपने कौशल का प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं. विकेट खूबसूरत था. पिछले खेलों को देखें, तो जब भी आप हैदराबाद आते हैं, यहां बड़े स्कोर बनते हैं. टॉस जीतना अच्छा था और अगर आप पावरप्ले में विकेट नहीं खोते हैं, तो कड़ी मेहनत कर सकते हैं.” Nicholas Pooran on his Batting Skills.

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी अपनी बल्लेबाजी की गति पर काम नहीं किया, बस अविश्वसनीय प्रतिभा से धन्य हूं. यह वास्तव में एक लंबा टूर्नामेंट है और मार्शी (मिचेल मार्श) को देखकर अच्छा लगा, उन्होंने अपनी क्लास दिखाई. बाएं-दाएं संयोजन महत्वपूर्ण है, इसे संभालें, साझेदारी बनाते रहें और अपने मैचअप को जीतें.”

 SRH को LSG मैच का हाल

LSG ने टॉस जीतकर SRH को  पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में लखनऊ ने शुरू से ही कब्जा जमाना शुरू कर दिया था. शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए एक समय पर धाकड़ बल्लेबाजों से सजी हैदराबाद को 15/2 पर रोक दिया. हालांकि उसके बाद लेकिन ट्रैविस हेड (28 गेंदों में 47 रन, पाँच चौके और एक छक्का) और नितीश कुमार रेड्डी (28 गेंदों में 32 रन, दो चौके) के बीच 61 रनों की साझेदारी ने पारी को थोड़ा स्थिर कर दिया. इसके बाद हेनरिक क्लासेन (17 गेंदों में 26 रन, दो चौके और एक छक्का), अनिकेत वर्मा (13 गेंदों में 36 रन, पांच छक्के) और कप्तान पैट कमिंस (चार गेंदों में 18 रन, तीन छक्के) की पारियों की बदौलत SRH ने 20 ओवरों में 190/9 का स्कोर बनाया.

वहीं लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि अवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला.

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान LSG ने एडेन मार्करम को जल्दी खो दिया, लेकिन निकोलस पूरन ने अकेले ही मोर्चा संभाला, हालांकि मिचेल मार्श ने भी उनका साथ दिया, लेकिन पूरन की बल्लेबाजी ने हैदराबाद के गेंदबाजों को उठने का मौका ही नहीं दिया. पूरन (26 गेंदों में 70 रन, छह चौके और छह छक्के) और मिशेल मार्श (31 गेंदों में 52 रन, सात चौके और दो छक्के) के बीच 116 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा बना दिया. अंत में ऋषभ पंत ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन जीत में वह दब गई.  पैट कमिंस (2/29) SRH के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे.

‘हमारे पास 8 बल्लेबाज थे, लेकिन…’ पैट कमिंस ने बताया कैसे फिसला मैच? क्या रही एसआरएच की हार की वजह

‘हारने के बाद…’ एसआरएच से कैसे जीता एलएसजी, ऋषभ ने खोला राज; इन तीन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा? सामने आई सबसे बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >