MI vs RR T-20 Dream 11 IPL 2020 : मुंबई से दो-दो हाथ करने उतरेगी राजस्थान की टीम, कर सकती है यह बदलाव

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज जोरदार मुकाबला होने के आसार हैं.

MI vs RR T-20 Dream 11 IPL 2020: आइपीएल 2020 (IPL 2020) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच जोरदार मुकाबला होने के आसार हैं. क्योंकि, शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए काफी कठिन चुनौती होगी. साथ ही अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के लिए वह अंतिम एकादश में बदलाव कर सकती है.

शारजाह में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर शानदार शुरुआत करने के बाद दुबई और अबुधाबी में रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पहले दो मैच वाले फॉर्म को वे दोहरा नहीं सके.दूसरी ओर मुंबई ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और छह अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर रन औसत के आधार पर वे अंकतालिका में शीर्ष पर हैं.

सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद गत चैंपियन टीम ने शानदार वापसी करके किंग्स इलेवन पंजाब को 48 और सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया. मुंबई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही है और उसके सभी खिलाड़ियों ने समय पर योगदान दिया. कप्तान रोहित शर्मा भी जबर्दस्त फॉर्म में हैं, जबकि क्विंटोन डिकॉक ने फॉर्म में वापसी की. कीरोन पोलार्ड अच्छा खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन और हार्दिक पांड्या भी मैच विनर साबित हो रहे हैं.

मुंबई ने अब तक अपने 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है जबकि दो मैचों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है. इधर, राजस्थान की टीम 4 मैचों में से दो में जीत दर्ज करने में सफल रही है जबकि दो मैचों में उसकी हार हुई है.

Also Read: Coronavirus in West Bengal : कोरोना ने बनाया नया रिकॉर्ड 3,357 संक्रमित, 62 लोग मरे, इन जिलों की हालत ठीक नहीं

वहीं, पिछले मैच में कुणाल पांड्या ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड ने उम्दा खेल दिखाया है. दूसरी ओर रॉयल्स को इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी बुरी तरह खली है, जो कोरेंटिन पूरा करने के बाद 11 अक्तूबर के बाद ही उपलब्ध होंगे.

Also Read: Business News : अनलॉक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गुड्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, जानिये, सबसे ज्यादा क्या बिका

Posted by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >