प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने टीम में किया बदलाव, एकसाथ शामिल किए तीन खिलाड़ी

MI Players Replacement ahead of IPL 2025 Playoffs: आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए गुजरात, आरसीबी और पंजाब ने क्वालिफाई कर लिया है, जबकि चौथे स्थान की जंग मुंबई और दिल्ली के बीच है. आईपीएल के 10 दिन के स्थगन के बाद सभी टीमों में बदलाव हो गए हैं. अब मुंबई इंडियंस ने भी अपनी टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं.

MI Players Replacement ahead of IPL 2025 Playoffs: आईपीएल प्लेऑफ में टॉप की तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. गुजरात इनमें सबसे ऊपर है, जबकि आरसीबी और पंजाब दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. अब चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच जंग है, क्योंकि लखनऊ से एसआरएच से मिली हार के बाद अब प्लेऑफ सीन से गायब हो चुकी है. 10 दिनों के आईपीएल स्थगन ने सभी फ्रेंचाइजी को अपनी टीमों में बदलाव करने के लिए मजबूर कर दिया है. अब तक सभी टीमों ने अपनी टीम को अपडेट किया था, केवल मुंबई इंडियंस को छोड़कर, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 के लिए भी अपनी टीम में एकसाथ तीन बदलाव किए हैं.  

एमआई ने विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर अस्थायी रूप से जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका को टीम में शामिल किया है. ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई, जयपुर में खेलेंगे. जिसके बाद ये तीनों ही अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे. मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में जगह अब तक पक्की नहीं हुई है, और ये रिप्लेसमेंट खिलाड़ी केवल तभी उपलब्ध रहेंगे जब टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी.

कितने रुपये में मुंबई ने किया शामिल

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. अब उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है. वह इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह लेंगे, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है, जो 29 मई से शुरू होगी.

वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर शामिल किया गया है. वह रयान रिकेल्टन की जगह लेंगे, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ड्यूटी के लिए रवाना होंगे. जबकि. श्रीलंका के बल्लेबाज चरित असलंका को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में लिया गया है. वह कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे, जो साउथ अफ्रीका की डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम का हिस्सा हैं. WTC का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही जोर लगा रही हैं. 

प्लेऑफ की रेस में दिल्ली से टक्कर

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में हैं. इन दोनों टीमों के बीच कल, बुधवार, 21 मई को मुकाबला होना है. दोनों टीमों में अगर दिल्ली जीतती है, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीद बनी रहेगी, लेकिन अगर मुंबई जीतती है, तो वह सीधे अंतिम चार में जगह बना लेगी. 

JSCA चुनाव: सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को मिली जीत, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

दिग्वेश राठी को बहस पड़ी भारी, जुर्माने के अलावा BCCI ने सुना दी कड़ी सजा, अभिषेक शर्मा को मिला ये दंड

गावस्कर, तेंदुलकर और कोहली, रवि शास्त्री ने बताया दशक का सबसे प्रभावशाली ‘चैंपियन’ खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >