मुंबई इंडियंस का महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, CSK-RCB तक छूट गए पीछे

Mumbai Indians Record Win in IPL History: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 55 रन से हराकर आईपीएल में अपनी 150वीं जीत दर्ज की. यह किसी भी टीम के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जिसे अभी तक कोई और फ्रेंचाइजी हासिल नहीं कर पाई है.

Mumbai Indians Record Win in IPL History: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया. आईपीएल 2025 में रविवार, 27 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 55 रन से हरा दिया. आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड जीत हासिल की. यह एक ऐसी उपलब्धि रही, जिसे अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने हासिल नहीं किया था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी ने मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 150वीं जीत दर्ज की. यह किसी भी टीम के लिए एक रिकॉर्ड है.

यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल में 150वीं जीत 271 मैचों में आई है. अब तक किसी भी अन्य टीम ने इस तरह की उपलब्धि हासिल नहीं की. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 140 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 248 मैच खेले हैं. तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अब तक आईपीएल के 134 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर ने कुल 261 मैच खेले हैं. 

वहीं आईपीएल में अब तक कोई ट्रॉफी न जीत सकने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) ने 266 मैचों में 129 जीत दर्ज की है और वह चौथे नंबर पर है.  जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस सूची में पांचवें स्थान पर है. डीसी ने 261 मैच खेले हैं और इनमें से 121 मैचों में जीत हासिल की है. दिल्ली को भी अब तक आईपीएल ट्रॉफी का स्वाद नहीं मिला है.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

मुंबई इंडियंस (MI): 271 मैचों में 150 जीत
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): 248 मैचों में 140 जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): 261 मैचों में 134 जीत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 266 मैचों में 129 जीत
दिल्ली कैपिटल्स (DC): 261 मैचों में 121 जीत

IPL 2025: MI vs LSG मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 215/7 रन बनाए. रयान रिकेलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) की शानदार पारियों ने मुंबई को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया. दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक बनाए और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस मजबूत स्कोर के साथ मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ दबाव बना दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शुरू से ही मुश्किल में डाल दिया. जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए. इन दोनों गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी ने लखनऊ को खेल में वापस आने का कोई मौका नहीं दिया. लखनऊ की टीम 161 रन पर सिमट गई, और मुंबई इंडियंस ने 55 रन से मैच जीत लिया.

मुंबई इंडियंस की इस जीत ने उन्हें आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. अब तक 10 मैचों में से 6 मैच जीतकर मुंबई ने अपने खिताबी अभियान को मजबूती दी है. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी टीम आगामी मैचों के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच निराशाजनक रहा, हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर खिसक गई है. 

‘मेरे भाई का…’ IPL में ड्रीम डेब्यू के बाद बोले कॉर्बिन बॉश, PSL छोड़ जॉइन किया था मुंबई इंडियंस

ये मेरा ग्राउंड है…, केएल राहुल को मिला विराट का जवाब, मैच के बाद का रिएक्शन हुआ वायरल, Video

विराट-क्रुणाल नहीं RCB की जीत में रजत पाटीदार ने इन्हें दिया क्रेडिट, कहा- उन्होंने योजना सफल बना दी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >