संयोग-दुर्योग-आंकड़ों की कहानी, मुंबई इंडियंस की किस्मत पर काला साया, चैंपियन बनने की राह का रोड़ा

Mumbai Indians Scenario for Final in IPL History: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में जगह तो बना ली, लेकिन चौथे स्थान पर रहते हुए उसका ट्रैक रिकॉर्ड चिंता बढ़ा रहा है. पंजाब किंग्स से हार के बाद अब एमआई को एलिमिनेटर खेलना होगा, जहां उसका प्रदर्शन इतिहास में कमजोर रहा है. प्लेऑफ में तीसरे या चौथे स्थान से पहुंचने पर मुंबई कभी भी खिताब नहीं जीत सकी है, जो बड़ी चिंता का कारण है.

Mumbai Indians playoff qualification from 3rd-4th and Eliminator record in IPL history: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह तो बना ली है, लेकिन जिस पोजिशन से टीम ने क्वालीफाई किया है, वही आंकड़ा फैंस को चिंता में डाल रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन के 69वें मैच में उसके पास प्लेऑफ में टॉप पर पहुंचने का मौका था, लेकिन 7 विकेट से मिली हार ने उसे चौथे स्थान पर ही रखा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई को अब एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ेगा. आईपीएल इतिहास के पुराने आंकड़े बताते हैं कि जब भी टीम तीसरे या चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है, खिताब उसके हाथ से फिसल गया है. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल की पांच बार की चैंपियन रही हो, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबलों में उसका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है.

इतिहास गवाह है, तीसरे-चौथे स्थान से नहीं आया है खिताब

मुंबई इंडियंस ने पहली बार 2011 में तीसरे स्थान से प्लेऑफ में प्रवेश किया था, लेकिन वह ट्रॉफी तक नहीं पहुंच सकी. 2012 और 2014 में टीम ने चौथे स्थान से क्वालीफाई किया और दोनों बार खिताब की दौड़ में बाहर हो गई. फिर 2023 में रोहित शर्मा की अगुआई में टीम तीसरे स्थान पर रही, लेकिन उस साल भी नॉकआउट में हार झेलनी पड़ी और खिताब दूर ही रह गया. यानी जब-जब टीम चौथे स्थान पर रही और एलिमिनेटर खेला, वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई.

एलिमिनेटर का दुर्योग और सीजन की किस्मत का बोझ

अब तक मुंबई इंडियंस चार बार एलिमिनेटर खेल चुकी है और हर बार नाकाम रही है और इस बार चुनौती और बड़ी है. क्योंकि प्लेऑफ में जिन तीन टीमों से मुंबई का सामना हो सकता है, वो हैं पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु. इन सभी के खिलाफ इस सीजन मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है. इन तीनों टीमों के खिलाफ कुल चार मुकाबले खेले गए और चारों में हार मिली. इस स्थिति में मुंबई इंडियंस के सामने दोहरी चुनौती है, एक तो एलिमिनेटर जीतने का दबाव, जो उन्होंने कभी नहीं किया है. दूसरा उन टीमों से भिड़ना जिनसे वे इस सीजन एक भी बार नहीं जीत पाए हैं. ऐसे में टीम के एलिमिनेट होकर बाहर होने का खतरा बेहद वास्तविक है.

क्या इस बार बदलेगी कहानी या फिर दोहराएगा इतिहास?

2025 में मुंबई इंडियंस का सफर एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है. शुरुआती मुकाबले गंवाने के बाद टीम ने लागतार छह मैच जीते और प्लेऑफ में जगह बनाई. लेकिन आईपीएल इतिहास बदकिस्मत संयोग का फिर बना है. टीम ने चौथे नंबर से प्लेऑफ में एंट्री ली है, लेकिन इस बार कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में है. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह टीम इतिहास को बदलकर खिताब जीत पाएगी या एक बार फिर पुरानी कहानी दोहराई जाएगी.

क्वालिफायर-1 की हारी टीम से होगा एलिमिनेटर मुकाबला

26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई टॉप-2 की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि पंजाब ने उस जीत के साथ टॉप-2 में जगह बना ली. पंजाब किंग्स 29 मई को पहला क्वालिफायर खेलेगा, जो 27 मई को आरसीबी या गुजरात टाइटंस में से एक टीम से होगा, वहीं 30 मई को मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर खेलेगी, जिसका फैसला क्वालिफायर-1 से होगा. 

टी20 का विश्व रिकॉर्ड, सचिन का IPL रिकॉर्ड, सूर्यकुमार ने IPL 2025 में सब कर दिया ध्वस्त

शुभमन के पास होगा बहुत बड़ा मौका, कुंबले ने बताया रोहित-विराट के न होने पर गिल क्या हासिल कर सकते हैं

ऐसे ही नहीं जीते, रिकी पोंटिंग ने बताए PBKS की सफलता के राज, आगे इस खिलाड़ी के न होने पर जताई चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >