MS Dhoni : कायम है माही का जादू, फैन ने ग्राउंड पर किया कुछ ऐसा कि धोनी ने …

क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल माही का जलवा अभी भी कायम है. आईपीएल के अहम मुकाबले में सीएसके की टीम मैच भले ही हार गई, लेकिन धौनी जीत गए.

MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के ऐसे कप्तान हैं, जिनके प्रति लोगों की दीवानगी अनोखी है. महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, बावजूद इसके धोनी को लेकर फैंस का क्रेज कम नहीं हो रहा है. धोनी चाहे अपने होम टाउन रांची में हों या फिर किसी दूसरे शहर में उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. आईपीएल के शुक्रवार के मुकाबले में ही फैंस का कुछ इसी तरह का क्रेज देखने को मिला. गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए जब सीएसके की टीम संघर्ष कर रही थी, तब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आए. उनकी बैटिंग के दौरान ही एक युवक मैदान में घुस आया और सबसे पहले उसने ग्राउंड पर बैठकर अपने हीरो महेंद्र सिंह धौनी के पैर पर अपना सिर रखा, जिसके बाद धोनी ने उसे उठाकर गले लगा लिया. जबतक गार्ड वहां नहीं पहुंचे धोनी अपने फैन के गले में हाथ डालकर उससे बाातें करते हुए ग्राउंड पर चहलकदमी कर रहे थे.

मैच का भावुक पल

चेन्नई और गुजरात के बीच खेले गए मैच का यह बहुत ही भावुक पल था. देखने वाली बात यह थी कि जब गार्ड धोनी को प्रोटेक्ट करने और उस युवक को वहां से निकालने के दौड़े तो धोनी खुद उस युवक को उन गार्ड से बचाते नजर आए. उन्होंने उसे अपने सीने से लगाकर उसे गार्ड से बचाया और फिर कुछ कहते हुए उसे गार्ड के हवाले कर दिया, जिसके बाद गार्ड उस युवक को लेकर बाहर आ गए.

Also Read : IPL 2024: KKR vs MI मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024: KKR vs MI मैच से मंडराया बारिश का खतरा, जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

धोनी ने 11 गेंद में 26 रन बनाए

धोनी ने सीएसके की तरफ से खेलते हुए 11 बाॅल में नाॅट ऑउट रहते हुए 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्का और एक चौका शामिल है. कल सीएसके के ओपनर्स कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और ना ही गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की जिसकी वजह से गुजरात की टीम ने पहले खेलते हुए 231 रन का टारगेट सीएसके को दिया. जिसके बाद सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाई.

Also Read : GT vs CSK, IPL 2024: एमएस धोनी ने 11 गेंद पर जड़े 26 रन, लेकिन CSK को नहीं दिला पाए जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >