धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. पिंडली की चोट से जूझ रहे धोनी को अंगूठे में चोट लगी है. जिसके बाद उनका सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ खेलना तय नहीं है.

MS Dhoni: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. धोनी फिर से एक बार चोटिल हो गए हैं. इस बार उनके अंगूठे में चोट लगी है. अंगूठे में चोट के कारण वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे.

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी को यह चोट लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले लगी थी. जिसके कारण वो टीम के साथ लखनऊ नहीं गए. इस मुकाबले के दौरान वो शुरुआती योजना में थे. उसके बावजूद भी लखनऊ नहीं गए.

पिंडली की चोट से हैं परेशान

इससे पहले भी धोनी सीजन शुरू होने से पहले लगी पिंडली (calf) की चोट से जूझ रहे थे. शुरुआती दो हफ्तों तक उन्हें बाहर रखा गया था, लेकिन रिकवरी में देरी और कुछ परेशानियों के कारण उनकी वापसी लगातार टलती रही. इस दौरान बीच में एक बार फिर से उनकी चोट उभर आई.

धोनी खुद को नहीं माना पूरी तरह से फिट

फैंस को उम्मीद थी कि चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी वापसी करेंगे, क्योंकि यह इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी घरेलू मुकाबला है. धोनी ने रविवार को प्रैक्टिस भी की, लेकिन वह खुद को पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे हैं. इसी वजह से उनके मैच खेलने की संभावना बहुत कम मानी जा रही है. यहां तक कि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उनके मैदान में उतरने की उम्मीद नहीं है.

स्टेडियम में मौजूद रहेंगे धोनी

हालांकि राहत की बात यह है कि धोनी मैच के दौरान चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फैंस के लिए होने वाले ‘लैप ऑफ ऑनर’ में हिस्सा ले सकते हैं.अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. 12 मैचों में 12 अंकों के साथ चेन्नई अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. टीम को प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे. वहीं, एक भी हार उन्हें दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर बना सकती है.

यह भी पढ़ें: आईपीएल को आज अलविदा कहेंगे माही? संन्यास पर वायरल हुआ पुराना वीडियो 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >