‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया…’, CSK की 2 रन से हार के बाद बोले धोनी, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2025 CSK vs RCB, MS Dhoni Statement Post Match: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा. अंतिम ओवर में धोनी ने लो फुल टॉस पर एलबीडब्ल्यू होकर मैच फिनिश करने का मौका गंवाया और हार की जिम्मेदारी ली. मैच के बाद धोनी ने स्वीकार किया कि उन्हें कुछ शॉट्स को बाउंड्री में बदलना चाहिए था ताकि टीम पर दबाव न बढ़े.

IPL 2025 CSK vs RCB, MS Dhoni Statement Post Match: बंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक बांधे रखा.आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी और क्रीज पर मौजूद थे धोनी और रविंद्र जडेजा. लेकिन यश दयाल की सटीक यॉर्कर गेंदबाजी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. धोनी की मैच फिनिश करने की कोशिश एक लो फुल टॉस पर एलबीडब्ल्यू होकर समाप्त हो गई. अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने एक नो-बॉल पर छक्का लगाकर समीकरण को 3 गेंदों में 6 रन पर ला दिया था. लेकिन अंत में चेन्नई एक चौके से जीत से चूक गई. डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ यश दयाल ने आखिरी गेंद पर लो फुल टॉस डालकर मेजबानों को 2 रन से जीत दिला दी. कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की हार की जिम्मेदारी ली. मैच के बाद धोनी ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि उन्हें कुछ शॉट्स को बाउंड्री में तब्दील करना चाहिए था ताकि दबाव कम होता.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में धोनी ने कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो जिस तरह की गेंदबाजी हो रही थी और जितने रन चाहिए थे, मुझे लगा कि मुझे कुछ शॉट्स को बाउंड्री में बदलना चाहिए था. मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं.” धोनी ने शेफर्ड की इस पारी को शानदार बताते हुए कहा कि अगर उनकी टीम ने अधिक यॉर्कर गेंदें डाली होतीं, तो बाउंड्री लगने की संभावना काफी कम हो जाती. धोनी ने कहा, “उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी, फिर हमने वापसी की, लेकिन रोमारीयो शेफर्ड ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. हमारे गेंदबाजों ने जो भी फेंका, उसने ज्यादातर मौकों पर रन बटोरे. हमें यॉर्कर पर ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है. जब बल्लेबाज लय में आ जाता है, तो यॉर्कर ही एकमात्र विकल्प रह जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “यॉर्कर में अगर चूक होती है, तो लो फुल टॉस अगला सबसे अच्छा विकल्प होता है. यह बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल गेंदों में से एक होती है. किसी जैसे पथिराना के पास अगर यॉर्कर नहीं हो रही हो, तो वह अपनी तेज गेंदबाजी से बाउंसर फेंक सकता है और बल्लेबाज को चौंका सकता है.”

चेन्नई की हार का एक बड़ा कारण था कि वो डेथ ओवर्स में यॉर्कर और लो फुल टॉस जैसी गेंदों को बाउंड्री में नहीं बदल सके. धोनी ने नए दौर में पैडल शॉट और अन्य तकनीकी विविधताओं को अपनाने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा, “अगर गेंदबाज यॉर्कर डाल रहा है, तो बल्लेबाज उसे लाइन करने की कोशिश करता है. अगर गेंदबाज चूकता है, तो बल्लेबाज को मौका मिल सकता है. लेकिन हर बल्लेबाज के लिए स्कूप शॉट आसान नहीं होता. अगर यह स्वाभाविक तौर पर आता है, तभी ठीक है. नहीं तो मुश्किल होता है. यह ऐसी चीज है जिसे इस नए युग में अभ्यास की जरूरत है. हमारे ज्यादातर बल्लेबाज पैडल शॉट नहीं खेलते. जड्डू इसे खेलते हैं, लेकिन वह डाउन द ग्राउंड खेलने में सहज हैं, इसलिए वह अपनी ताकत पर भरोसा कर रहे थे.”

भले ही अंत में जीत नहीं मिली, लेकिन धोनी ने 17 साल के अयुष म्हात्रे की 94(48) रन की पारी की तारीफ की, जिसने सीएसके की उम्मीदों को जिंदा रखा. धोनी ने कहा, “उसने शानदार बल्लेबाजी की. बल्लेबाजी एक ऐसा विभाग था जहां हम थोड़े पीछे थे. लेकिन आज, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.”

वहीं मैच की बात करें तो पहली पारी में विराट कोहली (62) और जैकब बेथेल (55) की धमाकेदार शुरुआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स की रन गति धीमी हो गई थी. 18वें ओवर तक टीम 159/5 के स्कोर पर थी, लेकिन रोमारीयो शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 53 रन ठोककर बाज़ी पलट दी और टीम को 213/5 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही.

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को आयुष म्हात्रे ने शानदार शुरुआत दी. उन्होंने पारी के लगभग अंत तक संघर्ष किया और 9 चौके और 5 छक्के की सहायता से 94 रन बनाए, उनके अलावा जडेजा ने भी गजब का खेल दिखाते हुए 45 गेंद पर 77 रन बनाए, लेकिन यश दयाल के अंतिम ओवर में सारी बाजी पलट गई और सीएसके 211 रन ही बना सकी. 

इन्हें भी पढ़ें:-

कगिसो रबाडा ने लिया था ड्रग्स, मौज मस्ती के चक्कर में हुए IPL से बाहर, अब किया खुलासा

विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, IPL में 300 छक्के से लेकर CSK के खिलाफ सबसे अधिक रन तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >