IPL का महारिकॉर्ड बना गए धोनी, RCB के खिलाफ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IPL 2025 CSK vs RCB MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 2 रन से हराया. इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक छक्का लगाकर आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा. धोनी के इस रिकॉर्ड ने आईपीएल इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है.

IPL 2025 CSK vs RCB MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 2 रन से हराया. इस मैच में बल्लेबाजों का ही जलवा दिखा. पहले आरसीबी की ओर से विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड ने कहर ढाया, इसके बाद सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त बल्लेबाजी, लेकिन आखिरी बाजी आरसीबी के हाथ ही लगी. हालांकि इस मैच में हार के बावजूद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. धोनी ने इस मैच में 8 गेंदों पर 12 रन बनाए, जिसमें एक छक्का भी शामिल था. इसी छक्के के साथ धोनी ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा. 

अब तक धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 35 पारियों में 50 छक्के लगाए हैं, जो कि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. धोनी के अलावा एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है. आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर भी क्रिस गेल ही हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के लगाए. इसके अलावा, रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 और अब महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं. 

आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ 50 से अधिक छक्के

61 – क्रिस गेल बनाम पीबीकेएस

54 – क्रिस गेल बनाम केकेआर

50 – रोहित शर्मा बनाम डीसी

50 – एमएस धोनी बनाम आरसीबी*

RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज

वहीं आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने की बात करें तो, धोनी के 35 पारियों में 50 छक्के के बाद डेविड वार्नर का नंबर आता है. उन्होंने 23 पारी में 44, केएल राहुल ने 17 पारी में 43, आंद्रे रसेल ने 17 पारी में 38 और रोहित शर्मा ने 33 पारी में 38 छक्के लगाए हैं.

CSK vs RCB मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन स्कोर बोर्ड पर जमाए, जिसके जवाब में सीएसके 211 रन ही बना सका. अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी, लेकिन यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए धोनी का विकेट लेते हुए 13 रन दिए और आरसीबी को 2 रन से मुकाबले में विजेता बना दिया. इस सीजन में सीएसके की यह नौंवी हार थी, जबकि आरसीबी 11 मैचों में 8 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

इन्हें भी पढ़ें:-

‘IPL 2025 की सबसे खराब अंपायरिंग’ CSK के साथ हो गया खेला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

‘हमारा लक्ष्य क्वालीफिकेशन नहीं…’, रजत पाटीदार का प्लान कुछ और है, CSK के खिलाफ जीत के बाद किया खुलासा

‘यही वजह है कि…’, यश दयाल की ‘हीरोगिरी’ पर फिदा हुए दिनेश कार्तिक, तारीफ में गढ़े कसीदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >