पहली गेंद का बादशाह, मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा रिकॉर्ड वाले बने एकमात्र गेंदबाज

IPL 2025 CSK vs SRH Mohammed Shami Record: आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड बना दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के मोहम्मद शमी आईपीएल इतिहास में किसी पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने शेख रशीद को गोल्डन डक पर आउट कर यह कारनामा किया.

IPL 2025 CSK vs SRH Mohammed Shami Record: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल में एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया. वह आईपीएल इतिहास में किसी पारी की पहली ही गेंद पर सबसे अधिक बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. सीएसके के खिलाफ मैच में, शमी की एक सटीक सीम पोजिशन वाली डिलीवरी ने बल्लेबाज शेख रशीद के बल्ले से बाहरी किनारा लिया, और स्लिप में अभिषेक शर्मा ने शानदार कैच पकड़ा. रशीद बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए. शमी ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 28 रन देकर एक विकेट लिया.

आईपीएल में शमी अब तक चार बार पारी की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं, जो कि किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है. 2014 में उन्होंने दुबई में जैक्स कैलिस को आउट किया था, 2022 में वानखेड़े स्टेडियम में केएल राहुल को चलता किया, फिर 2023 में अहमदाबाद में फिल सॉल्ट को आउट किया, और अब 2025 में उनका ताजा शिकार शेख रशीद बने हैं. इस सीजन में शमी ने अब तक आठ मैचों में छह विकेट लिए हैं, उनका औसत 48.16 और इकॉनमी रेट 10.70 रहा है, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 2/28 का रहा है.

CSK vs SRH मैच का हाल

मैच की बात करें तो एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. सीएसके की पारी में डेवाल्ड ब्रेविस (25 गेंदों में 42 रन, एक चौका और चार छक्के) और अयुष म्हात्रे (19 गेंदों में 30 रन, छह चौके) की तेज पारियां देखने को मिलीं, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 19.5 ओवर में 154 रनों पर ऑलआउट हो गई. एसआरएच की ओर से हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट झटके और सबसे सफल गेंदबाज रहे. जयदेव उनादकट ने भी 2.5 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए.

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. वे 2 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड और इशान किशन ने हैदराबाद की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की. हालांकि इसके बाद एसआरएच को लगातार अंतराल पर झटके लगते रहे, लेकिन किशन एक छोर पर टिके रहे. वे 34 गेंद पर 44 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए, तब टीम का स्कोर 90 रन था. इसके बाद 106 के स्कोर तक अनिकेत वर्मा भी चलते बने, लेकिन अंत में नितीश कुमार रेड्डी और कमिंदु मेंडिस ने विकेट पर रुककर 18.4 ओवर में 155 रन बनाकर जीत दिला दी. 

जडेजा फंसे तो धोनी ने उठाया हथौड़ा, बैट को पीट-पीटकर कर दिया पतला, देखें Video

हर्षल पटेल ने काटा गदर, धोनी पर बनाया दबदबा और बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच के बाद इनका जताया आभार

SRH की जीत में पैट कमिंस ने इन्हें दिया क्रेडिट, लेकिन रह गई एक कसक, बोले- काश हम इसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >