क्यों IPL दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है? मिचेल मार्श ने बताया कारण, अपनी शानदार बल्लेबाजी का भी खोला राज

Mitchell Marsh on why IPL is Best League in World: आईपीएल 2025 के 64वें मैच में मिचेल मार्श की शतकीय पारी से लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराकर उसकी टॉप पर पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया. मार्श को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मार्श ने इस लीग को दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग बताया.

Mitchell Marsh Reveals why IPL is Best League in World: आईपीएल 2025 के 64वें मैच में लखनऊ ने गुजरात टाइटंस की टॉप पर पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया. उन्होंने 236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टीम को 33 रनों से हरा दिया. पहले पारी में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाने वाले मार्श ही गुजरात की हार के मुख्य सूत्रधार बने. अहमदाबाद में गुजरात के घरेलू मैदान पर उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप-ऑर्डर स्टार मिचेल मार्श ने मैच के बाद कहा कि आईपीएल को दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग बनाने वाला कारक इसकी प्रतिस्पर्धात्मक प्रकृति है, जहां किसी भी दिन कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है.

64 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेलने वाले मार्श आईपीएल के 18वें सीज़न में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए. एक दशक से अधिक के लंबे इंतजार के बाद अपने पहले आईपीएल शतक पर उन्होंने भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा, “बीच में कुछ साल मैंने आईपीएल नहीं खेला. पहली बार 2010 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था. यह लंबा सफर रहा है. इस बार ओपनिंग का मौका मिला. एडेन मार्करम के साथ मैदान के अंदर और बाहर की साझेदारी कमाल की रही. मैं इस बार आईपीएल के लिए बिल्कुल फ्रेश आया था. गुजरात ने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. जब आप पावरप्ले में 12 गेंद पर 12 रन होते हैं तो घबराहट होती है, लेकिन जब अच्छी साझेदारियां हुईं तो सब कुछ आसान लगने लगा.”

मार्श को उनके शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. उन्होंने प्रजेंटेशन सेरेमनी में आगे कहा, “यह बहुत निराशाजनक रहा है. हमने करीबी मैच हारे और इसी वजह से हम बाहर हो गए. आईपीएल एक बेहद कठिन प्रतियोगिता है. किसी भी दिन कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है, यही वजह है कि यह दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है.” 

मार्श की धमाकेदार बल्लेबाजी और निकोलस पूरण की नाबाद 56 रनों की पारी ने सुपर जायंट्स को 235/2 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. कागज पर मजबूत मानी जा रही गुजरात ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इन-फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के आउट होने के बाद पूरी रणनीति चरमरा गई और वह 9 विकेट पर 202 रन ही बना सकी.  

सुपर जायंट्स अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गए, लेकिन प्लेऑफ की चार टीमों के पहले ही तय हो जाने के कारण ये दो अंक उनके किसी काम नहीं आए. वहीं लखनऊ की इस जीत से अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के पास मौका है कि अगर वे अपने बचे हुए लीग मुकाबले जीत लें तो वे गुजरात को शीर्ष स्थान से हटा सकते हैं.

किस बात तल्खी? शुभमन गिल ने किया ऋषभ पंत को इग्नोर, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे, Video

ICC ने ढूंढ निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान तनाव में भी हो सकेगा वर्ल्डकप, ऐसा बनेगा प्लान 

IPL 2025 प्लेऑफ से पहले RCB को मिली दोहरी खुशी, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से आ रहे दो खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >