रिकेल्टन का तूफानी शतक, मुंबई ने SRH को दिया 244 रन का टारगेट

MI vs SRH, IPL 2026: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है.

MI vs SRH, IPL 2026: रायन रिकेल्टन के तूफानी शतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन का स्कोर बनाया. हैदराबाद के सामने जीत के लिए 244 रन का लक्ष्य है. मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने नाबाद 123 रन की पारी खेली.

रायन रिकेल्टन ने बनाए नाबाद 123 रन

मुंबई की ओर से रायन रिकेल्टन ने गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए. विल जैक्स ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाए. नमन धीर 17 गेंद में 3 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए. तिलक वर्मा ने एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाया.

प्रफुल्ल हिंगे ने चटकाए दो विकेट

हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 54 रन भी लुटाए. ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिए. हर्ष दुबे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 3 ओवर में 50 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए.

मुंबई ने रॉबिन मिंज को दिया मौका

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं. रेयान रिकेल्टन और रॉबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है. पांड्या ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे. सनराजर्स ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को एकादश में जगह दी है.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

इम्पैक्ट प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल.
मुंबई इंडियंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >