राजस्थान ने फिक्स किया टॉप-4 का स्पॉट, मुंबई ने गंवाया अपना आखिरी मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी बन गई है.

MI vs RR: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से जीत हासिल किया. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है. इसके साथ ही टॉप-4 के लिए चारों टीम तय हो गई है.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद वैभव भी 4 रन बनाकर चलते बने. पावरप्ले के दौरान रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हो गए. 54 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा.

200 के पार पहुंची राजस्थान रॉयल्स

उसके बाद ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका के बीच 45 रन की साझेदारी हुई. दसुन 29 रन बनाकर रनआउट हो गए. 119 के स्कोर पर जुरेल भी 38 रन बनाकर चलते बने. डेनोवन फरेरा 18 रन बनाकर आउट हुए. अंतिम में जडेजा और बर्गर ने 12 गेंद में 30 रन की साझेदारी करते हुए 205 तक पहुंचाया. जडेजा ने नाबाद 19 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर ने 2, शार्दुल ठाकुर ने 2, विल जैक्स ने 1, कॉर्बिन बॉश ने 1 और अल्लाह गजनफर ने 1 विकेट चटकाए.

मुंबई की खराब शुरुआत

206 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद नमन धीर 6 और रियान रिकल्टन 12 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं तिलक वर्मा भी 3 रन बनाकर चलते बने. पावरप्ले के दौरान मुंबई इंडियंस को 4 झटके लगे.

सूर्या के अर्धशतक के बाद भी हारी मुंबई

उसके बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई. विल जैक्स 33 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रन की पारी खेली. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पूरा किया. सूर्या 60 रन बनाकर आउट हो गए. मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3, नांद्रे बर्गर ने 2, बृजेश शर्मा ने 2 और यश राज पुंजा ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा खिलाड़ी बने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >