‘मेरे पास चार हैं’, RCB जीती IPL 2025 तो एंकर का निशाना बनी CSK, सुरेश रैना ने दिया करारा जवाब

Suresh Raina on RCB and IPL 2025 Trophy: आईपीएल 2025 का समापन 3 जून को आरसीबी की पहली ट्रॉफी जीत के साथ हुआ. पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रन से मात देने के साथ आरसीबी ने 18 साल का इंतजार समाप्त हो गया. इसी सिलसिले में टीम की जीत पर कार्यक्रम में सुरेश रैना ने शिरकत की.

Suresh Raina on RCB and IPL 2025 Trophy: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया. मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देशभर में आरसीबी फैंस के बीच जश्न का माहौल है. इसी जीत को लेकर ब्रॉडकास्टर्स ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जहां सुरेश रैना के साथ उनकी टीम को लेकर मजाक किया, लेकिन रैना ने भी गजब का जवाब दिया.

एक प्रोग्राम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व स्टार बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान जब होस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ ट्रॉफी कहां गई?” इस पर रैना ने कहा कि ट्रॉफी बेंगलुरु गई ब्रो. एंकर ने फिर कहा, “नहीं नहीं मैं आपको ट्रॉफी देना चाहता हूं.” तो रैना ने बिना देर किए जवाब दिया “मेरे पास चार रखी हैं.” यह सुनते ही स्टूडियो में हंसी का माहौल बन गया और रैना की हाजिरजवाबी ने सबका दिल जीत लिया. 

CSK की IPL ट्रॉफियां

दरअसल, सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए चार बार आईपीएल चैंपियन रह चुके हैं. चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी, जिनमें रैना पहली चार के हिस्सा रहे थे. गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. इसी बात को लेकर एंकर ने रैना पर चुटकी लेने की कोशिश की थी, लेकिन रैना ने अपने अंदाज में उन्हें करारा जवाब दे दिया.

सुरेश रैना का आईपीएल करियर

रैना का यह जवाब न सिर्फ मजाकिया था, बल्कि अपने शानदार करियर पर आत्मविश्वास का भी प्रतीक था. रैना आईपीएल की शुरुआत, 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा 2022 तक रहे. सुरेश रैना पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने टी20 करियर में 6000 और 8000 रन पूरे किए. वह अंतरराष्ट्रीय टी20 और चैंपियंस लीग टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी हैं. इसके अलावा, रैना आईपीएल इतिहास में 5000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 2025 मैचों में कुल 5528 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन है. रैना ने आईपीएल में 39 अर्धशतक और एक शतक लगाया है.

आरसीबी के लिए यह ऐतिहासिक जीत काफी खास रही. 18 साल से विराट कोहली और बेंगलुरु का इंतजार समाप्त हुआ. फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली काफी भावुक हो गए, मैदान पर ही वे रोने लगे. हालांकि अपने इमोशंस पर नियंत्रण करते हुए कोहली ने काफी जश्न मनाया. उन्होंने इस जीत के लिए फैंस को धन्यवाद दिया.   

IPL 2025: संजीव गोएनका वाली LSG असंतुष्ट; दिग्गज पर गिरेगी गाज, टीम से हो सकता है बाहर

‘टूट गया हूं…’, RCB के जश्न में हुई मौत पर विराट कोहली और तेंदुलकर हुए भावुक, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

इश्क की पिच पर क्लीन बोल्ड हुए कुलदीप यादव, UP की लड़की के प्यार में गिरा चाइनामैन गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >