IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ और मुंबई, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची RCB

IPL 2026 से लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर हो गई है. लखनऊ इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. इसके साथ ही IPL 2026 के प्लेऑफ का समीकरण भी पूरी तरह बदल गया है.

आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. जबकि लखनऊ इस हार के साथ ही आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है. वहीं 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद मुंबई की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. मुंबई को हराकर आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है.

लखनऊ के बाद मुंबई भी हुई बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स इस टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी. इस सीजन में लखनऊ ने 11 मैचों में 3 जीत ही हासिल कर सकी है. जबकि तीन मुकाबले में जीत मिली है. 6 अंकों के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है.

लखनई के बाद मुंबई इंडियंस की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. इस सीजन में मुंबई की टीम ने 11 मैचों में सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई है. 6 अंकों के साथ मुंबई की टीम 9वें पायदान पर है.

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1174014+1.103
2सनराइजर्स हैदराबाद1174014+0.737
3गुजरात टाइटंस1174014+0.228
4पंजाब किंग्स)1063113+0.571
5चेन्नई सुपर किंग्स1165012+0.185
6राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
7कोलकाता नाइट राइडर्स104519-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स114708-1.154
9मुंबई इंडियंस113806-0.585
10लखनऊ सुपर जायंट्स113806-0.907

CSK vs LSG मुकाबले का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.

RCB vs MI मुकाबले का हाल

रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर e ka फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 8 विकेट गंवाकर मुकाबले को आखिरी गेंद पर जीत लिया. इसके साथ ही मुंबई की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें: CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >