LSG vs GT: लखनऊ ने बनाए 164 रन, प्रसिद्ध को मिले 4 विकेट

LSG vs GT: आईपीएल 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रन का टारगेट दिया. इसके साथ ही गुजरात के ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट निकाले.

LSG vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में हो रहा है.LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. वहीं टीम के लिए माक्ररम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट मिले.

गुजरात टाइटंस को मिला 165 रन का टारगेट

गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम के लिए यह फैसला सही साबित हुआ और 14 रन के स्कोर पर लखनऊ का पहला विकेट गिर गया. इसके बाद टीम के खिलाड़ियों के बीच कोई ज्यादा बड़ी पार्टनरशिप नहीं हुई. लगातार अंतराल में लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेट गिरते रहे.

लखनऊ के लिए एडन माक्ररम ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 21 गेंद खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. इसके अलावा गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की. प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं अशोक शर्मा को 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट मिले. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को एक-एक सफलता मिली.

शुभमन गिल की रणनीति 

टॉस जीतने के बाद गिल ने कहा कि उनका पक्ष पहले फील्डिंग करेगा. पिछले मैच की जीत से गुजरात को काफी आत्मविश्वास मिला है. वह इस मुकाबले में और बेहतर क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रहे हैं. गिल का लक्ष्य है कि मैच आखिरी ओवर तक ना जाए और गुजरात पहले ही आसान जीत हासिल कर ले. उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना सबसे जरूरी है. जो भी 14 मैचों में बेहतर खेलेगा वही जीतेगा.

 ऋषभ पंत की सोच 

टॉस हारने के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि उनके लिए हर जीत बहुत अहम है. जिस तरह से लखनऊ ने अपना पिछला मैच जीता, वह सभी का हौसला बढ़ाता है. पंत पहले की जीत को भूलकर इस मुकाबले पर ध्यान देना चाहते हैं. उनका मानना है कि पिच के हिसाब से हालात बदल सकते हैं. इसलिए सबको हर मैच में अपना सौ प्रतिशत देना होगा.

फील्डिंग पर जोर 

ऋषभ पंत ने लखनऊ की फील्डिंग की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि पिछले मैच में साथियों ने मैदान पर गजब का जज्बा दिखाया था. टीम मीटिंग में हमेशा इसी जोश के साथ खेलने की बात होती है. पंत को यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि उनके साथी अपना सब कुछ लगा रहे हैं. लखनऊ इसी आक्रामक सोच के साथ मैदान पर उतरेगा.

ये भी पढ़ें-

वानखेड़े में MI vs RCB की भिडंत, मैच से पहले जाने कौन किस पर भारी

CSK की जीत के बाद कप्तान रुतुराज को सजा, नीतीश राणा पर भी हुआ एक्शन, जानें कारण

दिल्ली की हार का कारण बना अंपायर का फैसला? जानें क्यों खिलाड़ियों ने किया ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >