IPL 2025: संजीव गोएनका वाली LSG असंतुष्ट; दिग्गज पर गिरेगी गाज, टीम से हो सकता है बाहर

IPL 2025 LSG Update: आईपीएल 2025 के खत्म होते ही फ्रेंचाइजियों में कोचिंग स्टाफ बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन के बाद उसके सपोर्ट स्टाफ के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं.

IPL 2025 LSG Update: आईपीएल 2025 खत्म हुए अभी सिर्फ एक दिन ही बीता है और अगले सीजन की तैयारियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. कई फ्रेंचाइजियां अपने सपोर्ट स्टाफ और कोचिंग टीम में बदलाव करने की योजना बना रही हैं. इनमें सबसे बड़ा फेरबदल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम में देखने को मिल सकता है. लखनऊ की टीम ने इस सीजन अपने 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले जीते और 12 अंक के साथ प़इंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही. इस प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी प्रबंधन खुश नहीं दिख रहा है. टीम के मेंटर जहीर खान (Zaheer Khan) और उनके साथ जुड़े कई कोचिंग स्टाफ सदस्यों के भविष्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 में LSG के खराब प्रदर्शन के चलते सबसे बड़े सवाल जहीर खान पर उठ रहे हैं. जहीर खान को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर LSG के साथ जोड़ा गया था. अब उनका अनुबंध नवीनीकरण के दौर में है. सूत्रों का कहना है कि यदि उन्हें दोबारा टीम में बनाए रखा गया, तो यह चौंकाने वाला फैसला माना जाएगा. जहीर को हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करने के लिए लाया गया था. हालांकि दोनों के बीच तालमेल कैसा रहा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन टीम और प्रबंधन के भीतर असंतोष की भावना देखने को मिल रही है. की रिपोर्ट के अनुसार, “इस समय सबसे ज्यादा ध्यान जहीर खान पर है, लैंगर पर नहीं.”

लगातार दूसरे सीजन LSG का खराब रहा प्रदर्शन

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका क्रिकेट के प्रति अपनी गहरी रुचि और जुनून के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी टीम लगातार दो सीजन से प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है. 2024 के नतीजों के लिए जहीर भले ही जिम्मेदार न हों, लेकिन 2025 में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. रिपोर्ट में कहा गया, “हालांकि 2024 सीजन के लिए जहीर जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन इस सीजन के प्रदर्शन से प्रबंधन संतुष्ट नहीं है.”

पंत के प्रदर्शन के लिए जहीर जिम्मेदार नहीं, लेकिन…

दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी जहीर खान का एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के साथ अच्छा पेशेवर रिश्ता है. हालांकि पंत के कमजोर प्रदर्शन के लिए मेंटर को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन टीम के विजन और अप्रोच को आकार देने में जहीर की भूमिका रही है. पंत और जहीर दोनों ने इस सीजन निडर क्रिकेट खेलने की बात कही थी, लेकिन यह रणनीति अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाई. 

पंत का कैसा रहा प्रदर्शन

एलएसजी ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इस सीजन में कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए. उन्होंने 14 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 269 रन बनाए, लेकिन बाकी मुकाबलों में वे फ्लॉप रहे, लेकिन दोनों मौकों पर टीम करीबी हार का सामना कर बैठी.

‘टूट गया हूं…’, RCB के जश्न में हुई मौत पर विराट कोहली और तेंदुलकर हुए भावुक, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

IPL 2025 Final: कोहली के खिताब जीत से लेकर सूरमा टीमों के बाहर होने तक की कहानी

इश्क की पिच पर क्लीन बोल्ड हुए कुलदीप यादव, UP की लड़की के प्यार में गिरा चाइनामैन गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >