IPL 2025 में तीसरी बार ऋषभ को मिली सजा, BCCI ने जाते-जाते चलाया चाबुक

Rishabh Pant Fined in IPL 2025 RCB vs LSG: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में 118 रन की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन उनकी टीम एलएसजी को आरसीबी से हार झेलनी पड़ी. आरसीबी ने 228 रन का लक्ष्य महज 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. मैच में हार के बाद इस मैच में ऋषभ पंत को जुर्माना भी झेलना पड़ा है.

Rishabh Pant Fined in IPL 2025 RCB vs LSG: आईपीएल 2025 का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला आरसीबी और एलएसजी के बीच खेला गया. अब तक पूरे सीजन में नाकाम रहे एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला आखिरकार गरजा. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंद पर 118 रन जड़ दिए. पंत का पारी में 8 छक्के और 11 शानदार चौके आए, जिसकी बदौलत लखनऊ ने 228 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. हालांकि इस सीजन अलग ही फॉर्म में चल रही आरसीबी ने मैच को 18.4 ही ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. एलएसजी को हार तो मिली ही साथ में बीसीसीआई का चाबुक भी इस मैच में चल गया. 

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के चलते जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, यह इस सीजन में उनकी टीम की न्यूनतम ओवर गति संबंधी आचार संहिता का तीसरा उल्लंघन था, जिसके चलते ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माने के रूप में लगाया गया.

उतार चढ़ाव भरा रहा एलएसजी का सफर

जहां तक मैच की बात है, आरसीबी से छह विकेट की हार के साथ लखनऊ का उतार-चढ़ाव भरा आईपीएल 2025 अभियान घरेलू मैदान पर कड़वे अंत के साथ समाप्त हो गया. एलएसजी ने अपने पहले आठ मैचों में पांच जीत हासिल की थीं, लेकिन आखिरी छह में केवल एक ही जीत दर्ज कर पाए, जिससे वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए.

जितेश और मयंक की पारी ने दिलाई जीत

आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा (33 गेंद 85 रन) ने इस मुकाबले में शायद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई. बेंगलुरु ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया, जिसमें मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा की नाबाद 107 रन की साझेदारी प्रमुख रही. उल्लेखनीय है कि यह सिर्फ तीसरी बार था जब आरसीबी ने 200 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया. साथ ही लखनऊ में यह किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य रहा.

पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर खेलेगी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रुप स्टेज के अपने अंतिम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स शीर्ष स्थान पर कायम रहा, जबकि गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर खिसक गया. अब क्वालीफायर-1 में आरसीबी का मुकाबला गुरुवार को पंजाब किंग्स से होगा, जबकि शुक्रवार को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा.

‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज

IPL 2025 में ऋषभ पंत का 1 रन की कितनी कीमत? देश की मात्र 0.17 % साल भर में कमाती है

ऋषभ पंत की सेंचुरी और सेलीब्रेशन पर संजीव गोएनका का रिएक्शन, एक शब्द में की ऐसी तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >