IPL इतिहास में 17वीं बार हुआ ऐसा, क्रुणाल पांड्या हुए हिट विकेट, ऐसे आउट होने वाला ये था पहला बल्लेबाज

IPL 2025 RCB vs SRH Krunal Pandya Hit Wicket: आईपीएल 2025 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को 42 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर धकेल दिया. इसी मैच में क्रुणाल पांड्या हिट विकेट होकर इस सीजन में इस तरह आउट होने वाले दूसरे, जबकि आईपीएल इतिहास के 17वें बल्लेबाज बने.

IPL 2025 RCB vs SRH Krunal Pandya Hit Wicket: आईपीएल 2025 का 65वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी के पास प्लेऑफ के टॉप 2 में जगह बनाने का मौका था, लेकिन 42 रन से मिली हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई. एसआरएच ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी 189 रन ही बना सकी. मैच में आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट और विराट कोहली को छोड़कर और कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. इसी मैच में आरसीबी के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या आईपीएल 2025 में हिट विकेट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले अभिनव मनोहर इस सीजन में इस तरीके से आउट हुए थे. 

यह वाकया दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुआ. पैट कमिंस का सामना करते हुए क्रुणाल ने यॉर्कर गेंद को खेलने के लिए क्रीज के काफी अंदर जाकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट खेलते वक्त उनका बल्ला गेंद के बजाय स्टंप्स से टकरा गया. इसके बाद वह सिर्फ 6 गेंदों में 8 रन बनाकर सिर हिलाते हुए पवेलियन लौट गए. 

अब तक आईपीएल में 16 बल्लेबाज हिट विकेट आउट हुए थे. 18वें सीजन में क्रुणाल इस तहर से आउट होने वाले कुल 17वें बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल के उद्घाटन सत्र 2008 में हिट विकेट आउट होने वाले पहले बल्लेबाज मुसाविर खोते थे.

IPL में हिट विकेट आउट होने वाले खिलाड़ी

  • 2008: मुसाविर खोते
  • 2008: मिस्बाह-उल-हक
  • 2009: स्वप्निल असनोदकर
  • 2012: रवींद्र जडेजा
  • 2012: सौरभ तिवारी
  • 2016: युवराज सिंह
  • 2016: दीपक हुड्डा
  • 2016: डेविड वॉर्नर
  • 2017: शेल्डन जैक्सन
  • 2019: रियान पराग
  • 2020: हार्दिक पांड्या
  • 2020: राशिद खान
  • 2021: जॉनी बेयरस्टो
  • 2022: साई सुदर्शन
  • 2023: आयुष बडोनी
  • 2025: अभिनव मनोहर
  • 2025: क्रुणाल पांड्या

मैथ्यू फोर्ड ने रचा इतिहास, जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

प्लेऑफ के टॉप 2 में अब भी पहुंच सकती है RCB, GT-PBKS के हाथ में कुंजी, ऐसा है पूरा समीकरण

जीत के बाद भी पैट कमिंस को रह गया मलाल, कहा- थोड़ी देर…, इस खिलाड़ी को बताया IPL की बड़ी खोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >