KKR vs MI: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बहन श्रेष्ठा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो उनके भाई की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद बनाया गया था. मैच रद्द होने से KKR को एक अंक मिला. यह IPL 2026 में उनका पहला अंक था. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए थे. मैच के नतीजे न निकलने के बाद, डांसर और कोरियोग्राफर श्रेष्ठा ने PBKS की जर्सी पहने हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर किया. वीडियो में उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘सादे पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा ऐ. लो, दित्ता एक पॉइंट.’
श्रेष्ठा के पोस्ट पर ट्रोल करने लगे फैंस
मंगलवार को श्रेष्ठा ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि पीबीकेएस द्वारा दिए गए एक पॉइंट के बारे में उनकी पिछली पोस्ट के बाद उन्हें नफरत भरे कमेंट मिल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह किसी को ट्रोल नहीं कर रही थीं. अपने दूसरे वीडिया में श्रेष्ठा ने कहा, ‘दोस्तों, मुझे समझ नहीं आ रहा कि नफरत क्यों फैलाई जा रही है. आखिर ये तो सिर्फ एक खेल है. वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए जा रहे हैं और मैं यहां अपने भाई का समर्थन करने के लिए हूं. मैं ऐसा करती रहूंगी. किसी भी टीम के लिए कोई नफरत नहीं, ये सिर्फ एक खेल है. सभी को इसे खेल भावना से लेना चाहिए.’
यह खेल है, इसका मजा लें : श्रेष्ठा
श्रेष्ठा ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए थे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आक्रामकता समझती हूं. मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी. यह मेरा जश्न मनाने का तरीका था और मैं इसे जारी रखूंगी. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि किसी के लिए नफरत नहीं – सिर्फ प्यार. यह एक खेल है, हम सभी को मजा आना चाहिए. प्रतिस्पर्धा दिखनी चाहिए, चाहे कुछ भी हो. कोई व्यक्तिगत हमला नहीं था. बस शांत रहो. अलविदा दोस्तों.’
आकाश चोपड़ा ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ
इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने युवा भारतीय खिलाड़ियों से सजी पीबीकेएस की मजबूत बल्लेबाजी इकाई की सराहना करते हुए कहा कि कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग शानदार काम कर रहे हैं. पिछले सीजन की उपविजेता रही पंजाब किंग्स ने 2026 सीजन में अपने अभियान की शुरुआत दो मैचों में दो जीत के साथ की. हालांकि तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया और उन्हें एक ही अंक से संतोष करना पड़ा. फिर भी टीम काफी मजबूत दिख रही है और खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें…
पूर्व क्रिकेटर Tamim Iqbal बनें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, क्या भारत से सुधरेंगे संबंध
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बैटर David Warner
