जिसे धोनी ने ‘स्टार’ बनाया, वही कह रहा- ‘अब आराम करने का समय आ गया है’

IPL 2025 Joginder Sharma on MS Dhoni IPL Future: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई और पुरानी चमक बरकरार नहीं रख सकी. नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने पर एमएस धोनी ने कमान संभाली, लेकिन टीम को उबार नहीं पाए. पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने कहा है कि एमएस धोनी के लिए अब आईपीएल से आराम लेने का समय आ गया है.

IPL 2025 Joginder Sharma on MS Dhoni IPL Future: चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच खिताब और 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. हालांकि इस बार वह अपने पुराने प्रदर्शन की परछाईं भर नजर आई और लीग स्टेज में ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद धोनी ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली, लेकिन टीम को जीत की पटरी पर वापस नहीं ला सके. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर और 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत दिलाने वाले नायक जोगिंदर शर्मा का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज एमएस धोनी के लिए अब आराम करने का समय आ गया है.

जोगिंदर शर्मा 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर फेंकने के लिए धोनी के मास्टरस्ट्रोक के रूप में याद किए जाते हैं. उन्होंने कहा है कि अब धोनी के लिए आईपीएल में अपने 18 साल के सफर को अलविदा कहने का समय आ गया है. उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, “धोनी की फिटनेस को देखते हुए उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करके अपनी फिटनेस साबित करनी चाहिए, लेकिन मेरा मानना है कि अब उन्हें आराम कर लेना चाहिए.”

धोनी के संन्यास की अटकलों को ऐसे बल मिला

धोनी के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, खासकर तब से जब आईपीएल के 18वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. उनकी आखिरी मैचों में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरना और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में हुए एक मैच में उनके परिवार की उपस्थिति ने उनके संन्यास को लेकर अटकलों को और हवा दे दी. सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी यह स्वीकार किया था कि धोनी अब लगातार 10 ओवर तक पूरी ताकत से बल्लेबाजी नहीं कर सकते, जिससे चर्चाओं को और बल मिला. हालांकि फ्लेंमिंग के हालिया बयान से यह लगा कि धोनी अभी संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं. 

खुद रिटायरमेंट पर कोई टिप्पणी नहीं की

धोनी ने इस महीने की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद अपने संन्यास को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें इस आईपीएल के बाद 6-8 महीने मेहनत करनी होगी ताकि देखा जा सके कि उनका शरीर फिर से इस दबाव को झेल सकता है या नहीं. मैच के बाद धोनी ने कहा था, “इस आईपीएल के बाद मुझे 6-8 महीने मेहनत करनी होगी यह देखने के लिए कि मेरा शरीर इस दबाव को झेल सकता है या नहीं. अभी कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन जो प्यार और सम्मान मुझे मिला है, वह शानदार है.”

सीजन में खेला 400वां मैच

इस सीजन में भी धोनी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेट के पीछे बिजली-सी फुर्ती से कई रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने अपने करियर का 400वां टी20 मैच खेला, सबसे उम्रदराज ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने का रिकॉर्ड बनाया और कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने जैसे कई मुकाम हासिल किए. आईपीएल 2023 में धोनी ने एक भी मैच मिस नहीं किया था और फ्रंट से लीड करते हुए टीम को 5वां खिताब दिलाया था. हालांकि उसके कुछ ही महीने बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवाई, जो समस्या वे पूरे पिछले सीजन झेलते रहे.

धोनी के साथ चेन्नई का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा

IPL 2025 के इस सीजन में धोनी ने 12 मैचों में 5 बार नॉट आउट रहते हुए कुल 180 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर30* रहा है. धोनी को इस बार उनके बल्लेबाजी क्रम के लिए भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी. वे कुछ मैचों में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. इस सीजन उनका एवरेज 25.71 का रहा, जबकि एक समय नंबर एक फिनिशर रहे धोनी का स्ट्राइक रेट भी 140.63 का रहा. उनके नेतृत्व में सीएसके भी कमाल नहीं दिखा पाई. चेन्नई अब 12 मैचों में केवल 3 ही जीत पाई है और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. 

दिग्वेश राठी से जिस बहस सुलझाने BCCI उपाध्यक्ष को आना पड़ा, उस पर क्या बोले अभिषेक शर्मा

‘हमारे सबसे अच्छे सीजनों में…’ IPL 2025 में LSG का सफर समाप्त, ऋषभ पंत ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

Watch Video: ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप, LSG के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >