बेटे का मजाक उड़ाने वालों पर भयंकर गुस्सा हुईं संजना गणेशन, मैच के बाद ट्रोलर्स को जमकर सुनाया

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganeshan Angry Reaction on Trollers: आईपीएल में खिलाड़ी के परिवार भी मैदान पर मौजूद रहते हैं, लेकिन कभी-कभी यह उनके लिए मुश्किल बन जाता है. रविवार को मुंबई इंडियंस के मैच में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन बेटे अंगद के साथ वानखेड़े स्टेडियम में दिखीं. हालांकि यह उनके लिए अच्छा नहीं बीता. मैच के बाद संजना ने सोशल मीडिया पर बेटे अंगद के हाव-भाव का मजाक उड़ाने वालों पर नाराजगी जताई.

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganeshan Angry Reaction on Trollers: आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार वाले भी मैदान पर मौजूद होते हैं. क्रिकेटर की पत्नियां और उनके बच्चे खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करने के लिए पूरे जोर शोर से चीयर करते हैं. लेकिन कभी-कभी यही उनके लिए परेशानी बन जाती है. रविवार को मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद (Angad Bumrah) के साथ वानखेड़े स्टेडियम में नजर आईं. लेकिन मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जाहिर की. स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर और जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया के एक वर्ग को फटकार लगाई, जो रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच के दौरान उनके बेटे अंगद के हाव-भाव का मजाक उड़ा रहे थे.

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “हमारा बेटा आपके मनोरंजन का विषय नहीं है. जसप्रीत और मैं मिलकर पूरी कोशिश करते हैं कि अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखें क्योंकि इंटरनेट एक घिनौनी और विषैली जगह बन चुका है. मुझे स्टेडियम में कैमरों के बीच एक बच्चे को लाने के पर क्या होगा ये हमें पता है, लेकिन कृपया समझें कि हम केवल जसप्रीत को समर्थन देने के लिए वहां थे और किसी और मकसद से नहीं.”

संजना ने यह भी आलोचना की कि कुछ लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े शब्द जैसे डिप्रेशन और ट्रॉमा का इस्तेमाल एक डेढ़ साल के बच्चे के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ” हमें इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि हमारा बेटा इंटरनेट कंटेंट या राष्ट्रीय समाचारों में वायरल हो, जिसमें अनावश्यक राय रखने वाले लोग 3 सेकंड के फुटेज से यह तय कर रहे हों कि अंगद कौन है, उसकी समस्या क्या है, उसका व्यक्तित्व कैसा है.  वह डेढ़ साल का है. एक छोटे बच्चे के संदर्भ में ट्रॉमा और डिप्रेशन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना हमारे समाज के पतन को दर्शाता है और यह वाकई बहुत दुखद है. आप हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं जानते, हमारी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं जानते, इसलिए कृपया अपनी राय अपने तक ही सीमित रखें.”

संजना गणेशन की इंस्टाग्राम स्टोरी.

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन, जिन्होंने 2021 में शादी की थी, ने मार्च में अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाई. वे सितंबर 2023 में बेटे अंगद के माता-पिता बने. अपने मजबूत रिश्ते और सादगी के लिए बुमराह और संजना भारत के सबसे प्रिय क्रिकेट जोड़ियों में गिने जाते हैं. वहीं रविवार को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने चार विकेट झटके. 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट के आंकड़ों के साथ, उन्होंने एमआई के आक्रमण का नेतृत्व किया, एलएसजी के मध्य-क्रम को ध्वस्त किया और अपनी टीम को 216 रनों के मुश्किल लक्ष्य का बचाव करने में मदद की, जिसकी बदौलत मुंबई ने लखनऊ को 54 रन से पांचवीं लगातार जीत दर्ज की. 

‘खुद ही मरवा रहे…’, शाहिद अफरीदी का बेहूदा बयान, इंडियन आर्मी के बाद भारत सरकार पर मढ़ा आरोप

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड में बने नंबर वन

दिल्ली की हार के जिम्मेदार; अक्षर पटेल ने गिनाए पूरे 6 कारण, अपने ही घर में RCB ने दी पटखनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >