ईशान किशन ने की बड़ी गलती, स्टैंड्स में मायूस दिखीं गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया

Ishan Kishan Girlfriend Reaction: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है. मैच में ईशान किशन ने एक अहम रन आउट मिस किया, जिससे स्टैंड्स में बैठीं उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया काफी निराश नजर आईं. कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाकर लखनऊ को पहली जीत दिलाई.

Ishan Kishan Girlfriend Reaction: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 10वां मुकाबला बीते रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मैच में लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस सीजन में LSG की टीम की पहली जीत है. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. मैच देखने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) भी आई थीं. उनको स्टैंड्स में देखा गया था.

ईशान किशन ने किया रन आउट मिस

मैच के दौरान एक पल काफी अहम था. लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 16वां ओवर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट डाल रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का एक रन आउट मिस हो गया. यह मैच का बहुत अहम समय था. अगर उस वक्त पंत का विकेट मिल जाता तो मैच का नतीजा पूरी तरह से पलट सकता था.

स्टैंड्स में मायूस नजर आईं अदिति

ईशान किशन के रन आउट मिस करने के बाद स्टैंड्स में बैठीं उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का चेहरा उतर गया था. वह इस गलती के बाद काफी ज्यादा मायूस नजर आ रही थीं. बता दें कि भारत ने पिछले महीने यानी मार्च में ही न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. उस फाइनल मैच को जीतने के बाद जश्न के दौरान भी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति उनके साथ दिखीं थीं.

हैदराबाद ने बनाए 156 रन

मैच की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई. हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 62 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए. उनके साथ नितीश रेड्डी ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 56 रन की फिफ्टी लगाई.

मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया. शमी ने 2.25 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 9 रन देकर 2 अहम विकेट लिए. उनकी इसी गेंदबाजी के कारण हैदराबाद की टीम कोई विशाल स्कोर बनाने में नाकाम रही.

ऋषभ पंत ने दिलाई LSG को जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. वह अपनी टीम को मैच जिताकर अंत तक नाबाद रहे. दूसरी तरफ हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें-

CSK का माहौल खराब? RCB से हार के बाद IPL से संन्यास लेने पर अश्विन का छलका दर्द

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह किसे मिलेगा इनाम? ICC अवार्ड के दोनों नॉमिनेट

Video: RCB के इस खिलाड़ी ने मारा ऐसा छक्का की स्टेडियम के पार गई गेंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >