RCB ने जीता IPL का लगातार दूसरा खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. यह RCB का दूसरा IPL खिताब है. यहां देखें IPL 2008 से 2026 तक के सभी विजेताओं की पूरी सूची.

IPL Winners List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. शानदार प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु ने एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चलैंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. 19 सीजन के इतिहास में कई टीमों ने ट्रॉफी जीती है, लेकिन कुछ फ्रेंचाइजियों का दबदबा सबसे ज्यादा रहा. यहां देखें पूरी लिस्ट…

IPL विजेताओं की पूरी लिस्ट

वर्षविजेता टीम
2008राजस्थान रॉयल्स
2009डेक्कन चार्जर्स
2010चेन्नई सुपर किंग्स
2011चेन्नई सुपर किंग्स
2012कोलकाता नाइट राइडर्स
2013मुंबई इंडियंस
2014कोलकाता नाइट राइडर्स
2015मुंबई इंडियंस
2016सनराइजर्स हैदराबाद
2017मुंबई इंडियंस
2018चेन्नई सुपर किंग्स
2019मुंबई इंडियंस
2020मुंबई इंडियंस
2021चेन्नई सुपर किंग्स
2022गुजरात टाइटंस
2023चेन्नई सुपर किंग्स
2024कोलकाता नाइट राइडर्स
2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सबसे ज्यादा खिताब मुंबई और चेन्नई के पास

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स रही हैं. दोनों टीमों ने अब तक 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का नंबर आता है, जिसने 3 बार ट्रॉफी जीती है. वहीं इस सीजन में चैंपियन बनते ही आरसीबी ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया.

वहीं गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है. आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर आरसीबी ने इन टीमों को पीछे छोड़ दिया है.

सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें (2008-2026)

टीमखिताब
मुंबई इंडियंस5
चेन्नई सुपर किंग्स5
कोलकाता नाइट राइडर्स3
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2
गुजरात टाइटंस1
सनराइजर्स हैदराबाद1
डेक्कन चार्जर्स1
राजस्थान रॉयल्स1

यह भी पढ़ें: RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >