IPL Points Table: दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में आरसीबी टॉप पर, एमआई, सीएसके का बुरा हाल

IPL Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हराकर 17 साल बाद चेपॉक में जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 196/7 का स्कोर बनाया, जिसमें रजत पाटीदार (51) और फिल साल्ट (32) ने अहम योगदान दिया. जोश हेजलवुड (3/21) और यश दयाल (2/18) की शानदार गेंदबाजी से CSK 146/8 तक ही पहुंच सकी. इस जीत के साथ ही RCB अंक तालिका में शीर्ष पर और मजबूत हो गया है. आइये जानते हैं बाकी टीमें किस स्थान पर हैं. IPL Updated Points Table after CSK vs RCB match.

IPL Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हराकर चेपॉक स्टेडियम में 17 साल बाद जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने कप्तान रजत पाटीदार (51), फिल साल्ट (32) और टिम डेविड (22*) की तेजतर्रार पारियों की बदौलत 196/7 का स्कोर खड़ा किया, जबकि CSK के लिए नूर अहमद (3/36) सबसे सफल गेंदबाज रहे. लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां जोश हेजलवुड (3/21) और यश दयाल (2/18) ने शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया. रचिन रविंद्र (41) और शिवम दुबे (19) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन (2/28) ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया. आखिर में एमएस धोनी (30* रन, 16 गेंद) ने कुछ आतिशी शॉट लगाए, लेकिन CSK 146/8 तक ही पहुंच सकी. इस जीत के साथ RCB ने अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान और मजबूती के साथ पक्का कर लिया है. IPL Updated Points Table after CSK vs RCB match.

आईपीएल 2025 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. उनकी नेट रन रेट (NRR) +2.266 है, जो बाकी सभी टीमों से कहीं बेहतर है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दो मैचों में से एक जीता और एक हारा है, जिससे वे 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उनकी नेट रन रेट +0.963 है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सिर्फ एक-एक मैच खेला है और दोनों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 2-2 अंक अर्जित किए हैं, जिसमें पंजाब की नेट रन रेट +0.550 और दिल्ली की +0.371 है.

सातवें स्थान पर फिसली चेन्नई

सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स भी दो-दो अंकों के साथ अंक तालिका में क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं. इन तीनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक जीता और एक हारा है. हालांकि, इनकी नेट रन रेट कम होने के कारण वे शीर्ष चार में जगह नहीं बना सके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की नेट रन रेट -0.128, कोलकाता नाइट राइडर्स की -0.308 और चेन्नई सुपर किंग्स की -1.013 है, जिससे वे अंक तालिका में नीचे चले गए हैं. CSK Points Table.

एमआई, गुजरात और रॉयल्स सबसे नीचे

मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स अभी तक कोई भी मैच नहीं जीत सके हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने एक-एक मैच खेला और दोनों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे 0 अंकों के साथ क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं. मुंबई की नेट रन रेट -0.493 और गुजरात की -0.550 है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है, उन्होंने अब तक दो मैच खेले और दोनों में हार मिली, जिससे वे -1.882 की खराब नेट रन रेट के साथ 0 अंकों पर रहते हुए अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर हैं.

IPL Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारनेट रन रेट (NRR)अंक
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2202.2664
2लखनऊ सुपर जायंट्स2110.9632
3पंजाब किंग्स1100.5502
4दिल्ली कैपिटल्स1100.3712
5सनराइजर्स हैदराबाद211-0.1282
6कोलकाता नाइट राइडर्स211-0.3082
7चेन्नई सुपर किंग्स211-1.0132
8मुंबई इंडियंस101-0.4930
9गुजरात टाइटंस101-0.5500
10राजस्थान रॉयल्स202-1.8820

विराट कोहली का नया कीर्तिमान , CSK के खिलाफ रिकॉर्ड बनाकर धवन को छोड़ा पीछे

धोनी ने रच दिया इतिहास, CSK vs RCB मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

तो क्या खत्म हो गया ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ का जादू, विराट कोहली के मामले में फेल हुआ आकलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >