Highlights
Abhishek Sharma Wicket: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जैकब डफी ने युवा बैटर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक ने डफी की खूब पिटाई की थी. लेकिन आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में डफी ने उन्हें सस्ते में पवेलियन भेज दिया.
डफी ने अभिषेक को भेजा पवेलियन
मैच के अपने दूसरे ओवर में जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा का विकेट निकाल लिया. डफी के इस ओवर की पहली गेंद शार्ट थी. अभिषेक ने इस गेंद पर पुल शाट खेलने की कोशिश की. लेकिन वह गेंद को सही से बल्ले पर कनेक्ट नहीं कर पाए. गेंद हवा में उछलकर विकेट के पीछे चली गई. वहां मौजूद विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच पकड़ लिया. इस तरह अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक का कमाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मैच में अभिषेक शर्मा ने जोरदार बैटिंग की थी. उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए मात्र 21 गेंदों में 52 रन बनाए थे. उस मैच में जैकब डफी की गेंदों पर अभिषेक खूब बरसे थे. अभिषेक ने डफी की 9 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन कूट दिए थे. उनकी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल था.
IPL 2026 में दोनों की टक्कर
अब आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में यह दोनों खिलाड़ी एक बार फिर आमने-सामने हुए. इस बार जैकब डफी आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं और अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने उतरे. आरसीबी ने गेंदबाजी की शुरुआत डफी से करवाई. पहले ओवर में डफी ने शानदार बालिंग की और अभिषेक को चकमा दिया. हालांकि अभिषेक ने इस ओवर में एक छक्का जरूर लगाया.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026 का आगाज, बेंगलुरु में विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले 11 फैंस को मिला सम्मान
IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI
IPL 2026: क्या जसप्रीत बुमराह मिस करेंगे KKR के खिलाफ पहला मुकाबला, रिपोर्ट में दावा
