जोफ्रा आर्चर और ‘ब्लैक टैक्सी’; हरभजन सिंह ने ये क्या कर डाला, बोला कुछ ऐसा मच गया भारी बवाल

Harbhajan Singh Comment on Jofra Archer: पूर्व क्रिकेटर और IPL 2025 कमेंटेटर हरभजन सिंह एक विवाद में फंस गए हैं. राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान उन्होंने जोफ्रा आर्चर पर नस्लीय रूप से असंवेदनशील टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया. फैंस और क्रिकेट जगत के कई लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए आईपीएल कमेंट्री पैनल से उन्हें हटाने की मांग की.

Harbhajan Singh Comment on Jofra Archer: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा IPL 2025 कमेंटेटर हरभजन सिंह एक बड़े विवाद में घिर गए हैं. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर एक नस्लीय रूप से असंवेदनशील टिप्पणी कर दी. उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश फैला दिया, जहां फैंस और क्रिकेट जगत के कई लोगों ने उनकी आलोचना की और आईपीएल 2025 कमेंट्री पैनल से उन्हें हटाने की मांग की. हरभजन सिंह ऐसे मामले में एक बार पहले भी फंस चुके हैं.

यह घटना मैच की पहली पारी के 18वें ओवर में हुई जब जोफ्रा आर्चर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन को गेंदबाजी कर रहे थे. क्लासेन ने आर्चर के खिलाफ लगातार बाउंड्री लगाई, जिसके बाद हरभजन सिंह ने कमेंट्री के दौरान कहा, “लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज़ भागता है, और यहाँ पे आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है.”  हरभजन की इस टिप्पणी को नस्लीय रूप से असंवेदनशील माना गया, क्योंकि इसका संदर्भ सीधे तौर पर जोफ्रा आर्चर की त्वचा के रंग से जोड़ा गया. Harbhajan Singh Comment on Jofra Archer sparks Controversy.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया और विवाद

हरभजन की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना की बाढ़ आ गई. कई प्रशंसकों और क्रिकेट विश्लेषकों ने इसे अनुचित और नस्लवाद को बढ़ावा देने वाला बताया. कुछ ने तो सीधे तौर पर बीसीसीआई और आईपीएल प्रशासन से हरभजन को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग भी कर दी. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस मामले में हरभजन की आलोचना की और उनसे माफी मांगने की मांग की. हालांकि, टर्बनेटर ने अभी तक इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण या माफी नहीं मांगी है.

एक यूजर ने लिखा, “हरभजन सिंह ने लाइव कमेंट्री के दौरान जोफ्रा आर्चर के लिए “ब्लैक लंदन टैक्सी” का जिक्र किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले ईसा गुहा को जसप्रीत बुमराह को लेकर अपनी टिप्पणी के लिए ऑन-एयर माफी मांगनी पड़ी थी. अब सवाल उठता है कि क्या बीसीसीआई या स्टार स्पोर्ट्स हरभजन से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहेगा? साथ ही, क्या इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस पर कोई प्रतिक्रिया देगा?

हरभजन सिंह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ एक मामले में फंसे थे. उस समय मंकीगेट विवाद ने काफी तहलका मचाया था. लेकिन अब इस नए मामले ने हरभजन सिंह की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

मैच का हाल: सनराइजर्स की बड़ी जीत

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स पर 44 रनों की शानदार जीत दर्ज की. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 286 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. ईशान किशन ने 45 गेंदों में तूफानी शतक लगाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में एक मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का भी कीर्तिमान बना दिया है. 

वहीं, जोफ्रा आर्चर के लिए यह मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 76 रन लुटा दिए, जो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल का नया रिकॉर्ड बन गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 0/73 का आंकड़ा दर्ज किया था.

LSG vs DC Head To Head Records: ऋषभ-अक्षर की होगी आपस में भिड़ंत, मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी? देखें संभावित प्लेइंग-11

दीपक चाहर ने बीच मैदान ऐसा क्या किया? धोनी को बल्ले से लगानी पड़ी चपत, वायरल हुआ Video

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद न नींद न आराम, तूफानी शतक के बाद इशान किशन की तैयारी का आया Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >